Upi payment without internet: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई (UPI) का इस्तेमाल लाखों लोग करते हैं. इसके जरिए बड़े आसानी से पैसों का लेनदेन हो जाता है. यूपीआई के बाद हमारा जीवन और आसान हो गया है. आज बड़े से बड़े और छोटे से छोटे दुकानदार यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन यूपीआई से लेनदेन के लिए भी आपको इंटरनेट की जरूरत पड़ती ही है. आज हम आपको ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप बिना इंटरनेट के भी यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे.

देश में आज 400 मिलियन लोग यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं. हम हर छोटी-बड़ी लेन देन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन ये इस्त्तेमाल तबतक ही हो पता है. जब तक हमारे पास इंटरनेट की सुविधा होती है. जैसे ही इंटरनेट डिस्कनेक्ट हो जाता है, आप यूपीआई की सुविधा का लाभ नहीं ले पाते हैं.
लेकिन आज हम आपको ऐसी ट्रिक बताने वाले है. जिसके जरिए आप बिना इंटरनेट के भी यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे. इसके अलावा आपको हम एक और ऐसी ट्रिक बताएंगे, जिसके जरिए आप बटन वाले फोन यानी फीचर फोन से भी यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे. चलिए अब सबसे पहले जानते हैं कि बटन वाले फोन से यूपीआई पेमेंट कैसे की जा सकती है.
बटन वाले फोन से करें यूपीआई पेमेंट
एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया) से मिली जानकारी के मुताबिक आप फीचर फोन या बटन वाले फोन से भी बिना किसी झंझट के यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले आईवीआर नंबर (IVR Number) 080-45163666, 08045163581 और 6366200200 पर कॉल करना होगा. इसके बाद आपको अपना यूपीआई आईडी वेरिफाई करना होगा. जिसके बाद जो भी कॉल पर आपको निर्देश दिए जाएंगे, उसके हिसाब से आप यूपीआई पेमेंट करा पाएंगे.
बिना इंटरनेट के कैसे होगा UPI पेमेंट
ज्यादार पहाड़ों वाली जगह इंटरनेट की समस्या रहती है. ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आप बिना इंटरनेट के बी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक USSD सर्विस से बिना इंटरनेट के यूपीआई पेमेंट की जा सकती है. इसके लिए सबसे पहले आपको स्मार्टफोन पर '*99#' नंबर दर्ज करना होगा. जिसके बाद जो भी निर्देश दिया जाएगा, उसे सही तरीके से फॉलों करें.
हालांकि ये बात ध्यान देने वाली है कि यूपीआई की USSD सर्विस कुछ मोबाइल फोन पर काम रहती है.
यूपीआई क्या है?
यूपीआई 11 अप्रैल 2016 को लॉन्च किया गया था. ये एक डिजिटल पेमेंट करने का तरीका है. आज कई ऐप यूपीआई की सर्विस ऑफर करती है. आप घर बैठे ही आसानी से यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैंं. यूपीआई सर्विस आज पेटीएम, फोनपे, भीम, गूगलपे आदि ऐप पर अवेलेबल है. खास बात है कि यूपीआई आपको स्कैनर, मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी इनमें से सिर्फ एक जानकारी होने पर भी पैसे ट्रांसफर की सुविधा देता है.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications