शॉर्ट टर्म के लिए अगर पैसे की जरूरत पड़ जाए तो हमें सबसे आसान तरीकों में से एक पर्सनल लोन का सहारा लेना पड़ता है। मौजूदा समय में लोन लेना पहले की अपेक्षा काफी आसान है।
नई दिल्ली, फरवरी 24। शॉर्ट टर्म के लिए अगर पैसे की जरूरत पड़ जाए तो हमें सबसे आसान तरीकों में से एक पर्सनल लोन का सहारा लेना पड़ता है। मौजूदा समय में लोन लेना पहले की अपेक्षा काफी आसान है। अगर आप लोन के लिए एलिजिबल हैं तो आपको ज्यादा डॉक्यूमेंट्स देने की भी जरूरत नहीं होती है। लोन लेने के लिए आपको बैंक के पास केवाईसी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होते हैं जिससे बैंक को आपकी सारी डिटेल्स मिल जाएं। अच्छी बात यह है कि आप आधार कार्ड के जरिए भी पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। केवाईसी के लिए आधार सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। यह आपकी फोटो आईडी के साथ एड्रेस प्रूफ का भी काम करता है। Gold Loan : नहीं होगी पैसों की दिक्कत, इन बैंकों में मिल रहा सबसे सस्ता गोल्ड लोन

जी हां आधार कार्ड हर नागरिक की पहचान के रूप में और कई बड़े कामों में इस्तेमाल किया जाता है। इस समय आधार कार्ड कई रूप से इस्तेमाल किया जाता है। आधार कार्ड को पैन, मोबाइल नंबर, पीएफ अकाउंट और बैंक अकाउंट से लिंक करना जरूरी हो गया है। आधार इसलिए भी जरूरी है कि क्योंकि इसमें किसी व्यक्ति की निजी जानकारी का पूरा ब्यौरा है। इसलिए आधार को बड़े काम का डॉक्यूमेंट माना जाता है। आप अपने आधार कार्ड से लाखों रुपए तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं। चलिए जानते हैं कि कैसे आप आधार से पर्सनल लोन ले सकते हैं।
आधार से मिलेगा इंस्टेंट पर्सनल लोन
आधार कार्ड की मदद से आपको इंस्टेंट पर्सनल लोन मिलता है जिसके लिए आप घर बैठे ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते है। इसके लिए आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और ई-केवाईसी डॉक्यूमेंट्स देने होंगे। आपको किसी डॉक्यूमेंट की हार्ड कॉपी सबमिट करने की जरूरत नहीं है।
आधार से लोन लेने का तरीका
- जिस बैंक से लोन लेना है, उसकी वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करें
- बैंक के वेबसाइट पर लोन के ऑप्शन पर जाएं और पर्सनल लोन पर क्लिक करें
- अब यहां चेक करें कि क्या आप पर्सनल लोन के लिए योग्य है या नहीं
- एक बार जब पात्रता कंफर्म हो जाए तो अप्लाई पर टैब क्लिक करें
- अब एक एप्लीकेशन विंडो खुलेगा, इसमें अपना पर्सनल, रोजगार और पेशे की जानकारी डिटेल में दें
- इतना कुछ होने के बाद बैंककर्मी आपसे डिटेल का वेरिफिकेशन करेगा
- इसके बाद आपको आधार कार्ड की कॉपी अपलोड करने के लिए कहा जाएगा
- बैंक जैसे ही आपकी जानकारी को वेरिफाई कर लेगा, आपके बैंक खाते में लोन की रकम आ जाएगी
किसे मिल सकता है लोन
लोन लेने के लिए आपकी उम्र 23 साल से कम नहीं होनी चाहिए। आपके पास भारत की नागरिकता होनी जरूरी है और आपके पास पब्लिक, प्राइवेट या मल्टीनेशनल कंपनी में एम्प्लॉयमेंट होनी जरूरी है। आपका क्रेडिट स्कोर भी लोन अप्रूवल क्राइटेरिया में होना चाहिए। इसके अलावा आपको अपनी महीने की न्यूनतम आय भी दिखानी होगी।
किस बैंक से पर्सनल लोन लें
यह प्रश्न सभी के मन में होता है। मुझे किस बैंक से लोन लेना चाहिये। इसका बहुत ही सिंपल सा जवाब हे जिसकी ब्याज दर कम हो उससे ले या आपका अकाउंट जिस बैंक में हे उससे पर्सनल लोन लें । क्योकि आप जिस बैंक से लोन लेते हो वो आपका पुराना रिकॉर्ड चेक करते है। फिर लोन देते है। यदि आपका अकाउंट जिस बैंक में होता है और उसमें समय समय पर लेन देन होती रहती है तो बैंक आपको लोन देने में ज्यादा दिक्कत नही करता है। यदि किसी अन्य बैंक से लोन लेने चाहते है तो वो कई नियम बताते है।
समय से पहले बंद करें
लोन के मामले में अगर आप समय से पहले लोन अदा कर देते हैं तो कोई चार्ज नहीं पड़ता है। समय से पहले लोन को बंद करने को फोरक्लोजर कहते हैं। हालांकि, अन्य मामलों में फोरक्लोजर पर अब भी प्रीपेमेंट पेनाल्टी लगती है। इस पहलू को देख लेना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications