एयरटेल के बाद अब वोडाफोन आइडिया ने भी अपने 98 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को अपडेट किया है। वोडाफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी है।
नई दिल्ली: एयरटेल के बाद अब वोडाफोन आइडिया ने भी अपने 98 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को अपडेट किया है। वोडाफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने अपने 98 रुपये वाले प्रीपेड पैक में मिलने वाले डेटा में 100% की बढ़ोतरी कर दी है। अब इस प्लान में यूजर्स को 6जीबी एक्स्ट्रा डेटा ऑफर किया जा रहा है। वोडाफोन का यह पैक उन यूजर्स के लिए काफी काम का है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है। तो चलिए जानते हैं कि 98 रुपये वाले प्लान में डबल डेटा के साथ और क्या बेनिफिट मिल रहे हैं।
वोडाफोन के 98 रुपये वाले प्लान में मिलेंगे ये बेनिफिट
बता दें कि वोडाफोन इंडिया की वेबसाइट पर 98 रुपये वाला प्लान नए डेटा बेनिफिट के साथ लिस्ट हो चुका है। कंपनी इस पैक में अब 12जीबी हाई-स्पीड डेटा दे रही है। पहले इस प्लान में केवल 6जीबी डेटा ही ऑफर किया जाता था। कंपनी की वेबसाइट पर यह प्लान डेटा ऐड ऑन सेक्शन में उपलब्ध है। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान को एक स्टैंड अलोन प्लान के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
इन सर्कल्स वालों को मिलेगा ये ऑफर
वोडाफोन अपने 98 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले डबल डेटा बेनिफिट को अभी कुछ सर्कल्स में ऑफर कर रहा है। फिलहाल 100% एक्स्ट्रा डेटा का लाभ आंध्र प्रदेश, केरल, दिल्ली, मुंबई और यूपी ईस्ट के यूजर्स उठा सकते हैं। वहीं उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे देश के दूसरे सर्कल्स में भी उपलब्ध करा देगी। ऑफर किन सर्कल्स में उपलब्ध कराया जा चुका है इसकी डीटेल जानकारी कंपनी की वेबसाइट से ली जा सकती है।
एयरटेल ने भी किया 98 रुपये वाले पैक को रिवाइज
एयरटेल अपने 98 रुपये वाले पैक में मिलने वाले डेटा को पिछले हफ्ते रिवाइज किया था। डेटा की बढ़ी मांग को देखते हुए कंपनी ने इस पैक में 6जीबी एक्स्ट्रा डेटा ऑफर करने का फैसला किया था। अब इस पैक में यूजर्स को कुल 12जीबी डेटा मिलता है। एयरटेल के इस प्लान को यूजर एक्स्ट्रा डेटा के लिए अपने ऐक्टिव प्लान के ऊपर टॉप-अप करा सकते हैं। प्लान की वैलिडिटी मौजूदा प्लान जितनी होगी।
वोडाफोन ने लॉन्च किया 29 रुपये वाला नया प्रीपेड प्लान
वोडाफोन-आइडिया ने एक नया धांसू प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। वोडाफोन का यह प्लान 29 रुपये का है। वोडाफोन के इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की है। प्लान में 100 एमबी हाई स्पीड डेटा के साथ एसएमएस भेजने की भी सुविधा मिलती है। वोडाफोन के इस प्लान में वॉइस कॉल करने के लिए 20 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। वोडाफोन कस्टमर्स के लिए नया प्लान ऑलराउंडर ऑप्शन के रूप में उपलब्ध है। वहीं, आइडिया के सब्सक्राइबर्स को यह नया प्लान 'रेटकटर' पैक के रूप में मिला है। वोडाफोन की वेबसाइट पर ऑफिशल लिस्टिंग के मुताबिक, 29 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 20 रुपये की वैल्यू शामिल है, जो कि वॉइस कॉल्स और एसएमएस के लिए वैलिड है। इस प्लान में सभी लोकल और नेशनल कॉल्स के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकंड की कॉल रेट लगेगी। इस प्लान के साथ यूजर्स को 100 MB हाई स्पीड डेटा भी मिलता है। वोडाफोन के इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications