टैरिफ महंगा होने के बाद टेलिकॉम कंपनियां अब यूजर्स को नए प्लान्स और उनमें मिलने वाले बेनिफिट्स से लुभाने की कोशिश कर रही हैं। प्लान्स के महंगा होने के बाद इनमें मिलने वाले बेनिफिट्स में भी बड़े बदलाव
नई दिल्ली: टैरिफ महंगा होने के बाद टेलिकॉम कंपनियां अब यूजर्स को नए प्लान्स और उनमें मिलने वाले बेनिफिट्स से लुभाने की कोशिश कर रही हैं। प्लान्स के महंगा होने के बाद इनमें मिलने वाले बेनिफिट्स में भी बड़े बदलाव हुए हैं। यूजर्स की जहां तक बात है उन्हें सबसे ज्यादा मतलब कॉलिंग और प्लान में मिलने वाले डेली डेटा बेनिफिट से होता है। वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए तीन नए डबल डेटा ऑफर पेश किए हैं। कंपनी ने अपने कुछ रिचार्ज प्लान पर डेटा दोगुना कर दिया है।

वोडाफोन के इन प्लाान्स में रोज मिलेगा 1.5 जीबी डेटा
वोडाफोन-आइडिया के इन सभी प्लान में रोज 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। कंपनी अब 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान्स पर हर दिन 3जीबी डेटा दे रही है। इन रिचार्ज प्लान पर पहले हर दिन 1.5जीबी डेटा मिलता था। 249 रुपये प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। जबकि 399 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिन है। वहीं, वोडाफोन आइडिया के 599 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है।
ये रहे कंपनी के तीन बेहतरीन प्लान
249 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। बता दें कि पहले इसमें हर दिन 1.5 जीबी डेटा दिया जा रहा था, लेकिन डबल डेटा ऑफर के तहत अब 3जीबी डेटा मिलेगा। यानी 28 दिन में कुल 84जीबी डेटा मिलेगा। यह ऑफर सभी 22 टेलिकॉम सर्किल्स के लिए उपलब्ध कराए गए है। इसके साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको प्रीमियम ऐप्स की सब्सक्रिप्शन भी देगी।
399 रुपये का प्लान
इस प्लान में भी ग्राहकों को हर दिन 3जीबी डेटा मिलेगा और इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की होगी। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी। इस प्लान में वोडाफोन प्ले और Zee5 का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
599 रुपये का प्लान
वोडाफोन के इस प्लान में भी यूज़र को रोज़ 3जीबी डेटा मिलेगा लेकिन इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की होगी। इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कंपनी आपको प्रीमियम ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देगी।
वोडाफोन के 3जीबी वाले डेली डेटा वाले प्लान
398 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन के इस प्लान में रोज 3जीबी डेटा और 100 फ्री एसएमएस ऑफर किया जा रहा है। प्लान के सब्सक्राइबर देश भर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में यूजर्स को वोडाफोन प्ले और जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
558 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में आपको 56 की वैलिडिटी के साथ रोज 3जीबी डेटा और 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं। किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करने वाले इस प्लान 499 रुपये का वोडाफोन प्ले और 999 रुपये का जी5 सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।
वोडाफोन के 365 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान
2,399 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन के इस प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 1.5जीबी डेटा मिलता है। डेली 100 फ्री एसएमएस के साथ आने वाले इस फोन में सभी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है।
1,499 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन के इस प्लान में 3600 फ्री एसएमएस के साथ कुल 24जीबी डेटा मिलता है। प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। वोडाफोन के इन दोनों प्लान की एक और खास बात है कि इनमें वोडाफोन प्ले और जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications