नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने बाजार में कई शानदार मॉडल पेश किये हैं। इनमें एक है बेहद खास वैगन आर। वैगनआर मारुति द्वारा बनाई जाने वाली एक सिटी कार, जो भारतीय बाजार में 1999 से उपलब्ध है। यानी ये पिछली सदी की कार जो अब तक भारतीय बाजार में बेहद मजबूत स्थिति में है। इस कार को बहुत अधिक पसंद किया जाता है। वैगन आर को दिसंबर 1999 में भारत में लॉन्च किया गया था और तब से इसमें कई अपग्रेड हुए हैं। भारत में तैयार वैगन आर को बांग्लादेश, भूटान, नेपाल और श्रीलंका सहित कई पड़ोसी देशों में निर्यात भी किया जाता है। मारुति ने इसकी पहली जनरेशन की 8.80 लाख कारें बेची थीं। ये एक 5-दरवाजों (डिक्की सहित) वाली हैचबैक कार हैं। वैगन आर के कई वेरिएंट हैं। आइये जानते हैं उन सब के खास फीचर्स और कीमत के बारे में।
Wagon R LXI
वैगन आर के इस मॉडल की शुरुआती कीमत 4.45 लाख रुपये है। ये मॉडल 21.79 किमी तक का माइलेज देता है। इसमें 998 सीसी का इंजन दिया गया है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 32 लीटर की है।
Wagon R LXI Opt
वैगन आर के इस मॉडल की शुरुआती कीमत 4.52 लाख रुपये है। ये मॉडल भी 21.79 किमी तक का माइलेज देता है। इसमें भी 998 सीसी का इंजन दिया गया है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 32 लीटर की है। ये पेट्रोल वेरिएंट है।
Wagon R VXI
वैगन आर के इस मॉडल की शुरुआती कीमत 4.9 लाख रुपये है। इसकी बॉडी टाइप हैचबैक है। इस मॉडल में पावर विंडो रियर, ड्राइवर एयरबैग और एसी है। हालांकि कार में टच स्क्रीन नहीं है।
Wagon R VXI Opt
वैगन आर के इस मॉडल की शुरुआती कीमत 4.97 लाख रुपये है। ये मॉडल भी 21.79 किमी तक का माइलेज देता है, जबकि इसमें भी 998 सीसी का इंजन है। इस मडल में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और पावर स्टीयरिंग है।
Wagon R VXI 1.2
वैगन आर के इस मॉडल की शुरुआती कीमत 5.13 लाख रुपये है। इस मॉडल में 1197 सीसी का इंजन दिया गया है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 32 लीटर की है। एसी के अलावा कार में व्हील कवर और फ्रंट में पावर विंडो है।
Wagon R VXI Opt 1.2
वैगन आर के इस मॉडल की शुरुआती कीमत 5.2 लाख रुपये है। ये मॉडल 21.79 किमी तक का माइलेज देता है। इसमें 1197 सीसी का इंजन दिया गया है। इस कार में भी एसी के साथ पावर स्टीयरिंग और पैसेंजर एयरबैग भी है।
Wagon R CNG LXI
वैगन आर के ये मॉडल सीएनजी है, जिसकी शुरुआती कीमत 5.25 लाख रुपये है। ये मॉडल 32.52 किमी तक का माइलेज देता है। इसमें 998 सीसी का इंजन दिया गया है। मगर इस मॉडल में पैंसेंजर एयरबैग, व्हील कवर और पावर विंडो रियर नहीं है।
Wagon R CNG LXI Opt
वैगन आर के इस सीएनजी मॉडल की शुरुआती कीमत 5.32 लाख रुपये है। ये मॉडल 33.54 किमी तक का माइलेज देता है। इसमें 998 सीसी का इंजन दिया गया है। ये मॉडल एसी है। साथ ही इसमें पैसेंजर एयरबैग, पावर स्टीयरिंग और ड्राइवर एयरबैग दिया गया है।
Wagon R VXI AMT
वैगन आर के इस मॉडल की शुरुआती कीमत 5.37 लाख रुपये है। ये मॉडल पेट्रोल वाला है, जो 21.79 किमी तक का माइलेज देता है। इसमें 998 सीसी का इंजन दिया गया है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 32 लीटर की है।
Wagon R VXI AMT Opt
वैगन आर के इस मॉडल की शुरुआती कीमत 5.44 लाख रुपये है। ये मॉडल 21.79 किमी तक का माइलेज देता है। इस मॉडल में व्हील कवर, पैसेंजर एयरबैग, एसी, ड्राइवर एयरबैग और पावर विंडो रियर दिया गया है।
Wagon R ZXI 1.2
वैगन आर के इस मॉडल की शुरुआती कीमत 5.48 लाख रुपये है। ये मॉडल 21.79 किमी तक का माइलेज देता है। इसमें 1197 सीसी का इंजन दिया गया है। इस मॉडल में टचस्क्रीन, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और ड्राइवर एयरबैग दिया गया है।
Wagon R VXI AMT 1.2
वैगन आर के इस मॉडल की शुरुआती कीमत 5.6 लाख रुपये है। ये मॉडल 20.52 किमी तक का माइलेज देता है। इसमें 1197 सीसी का इंजन दिया गया है। ये मॉडल तीन कलरों में आपको मिलेगा। इसका गियरबॉक्स 5 स्पीड वाला है।
Wagon R VXI AMT Opt 1.2
वैगन आर के इस मॉडल की शुरुआती कीमत 5.67 लाख रुपये है। ये मॉडल 20.52 किमी तक का माइलेज देता है। इसमें 1197 सीसी का इंजन दिया गया है। इस मॉडल में फॉग लाइट रियर और एलॉय व्हील नहीं है। मगर एसी, ड्राइवर एयरबैग और व्हील कवर दिये गये हैं।
Wagon R ZXI AMT 1.2
वैगन आर के इस मॉडल की शुरुआती कीमत 5.94 लाख रुपये है। ये मॉडल 20.52 किमी तक का माइलेज देता है। इसमें 1197 सीसी का इंजन दिया गया है। इस मॉडल में एसी, ड्राइवर एयरबैग, व्हील कवर और पावर विंडो रियर दिया गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications