
Buying House in 2023 : भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर एक रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। कोविड-19 का सामना करने के बाद, इसे 2022 में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इनपुट की बढ़ती लागत, भू-राजनीतिक तनाव और बढ़ती ब्याज दर वे सारी समस्याएं रहीं, जिनका इस क्षेत्र को सामना करना पड़ा। इसके अलावा, आईएमएफ ने भविष्यवाणी की कि 2022 में भारत की आर्थिक वृद्धि 6.8 फीसदी तक कम हो जाएगी। इसके बाद विश्व बैंक ने इस महीने की शुरुआत में चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को घटाकर 6.5 फीसदी कर दिया। इस बीच टियर 2 और 3 में रियल एस्टेट की मांग तेजी से बढ़ रही है। कई संभावित खरीदार पहले से ही इन क्षेत्रों को अधिक आबादी वाले और प्रदूषणकारी महानगरीय क्षेत्रों के विकल्प के रूप में मान रहे हैं। ऐसे में यदि आपका इरादा अगले साल घर खरीदने का है, तो आपको उन फैक्टरों पर गौर करना चाहिए जो आपका फैसला प्रभावित कर सकते हैं।
उबर-लक्जरी लाइफस्टाइल
लक्ज़री बाज़ार 2022 में रियल एस्टेट में ग्रोथ का मैन ड्राइवर रहा, और यह ट्रेंड 2023 में भी जारी रहेगा। बड़े, लक्ज़री घरों की मांग में वृद्धि होगी। वर्क फ्रॉम होम और हाइब्रिड वर्किंग मॉडल की बढ़ती लोकप्रियता इस बाजार क्षेत्र में मांग को बढ़ाती है। घर की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद घर ओनरशिप मांग मजबूत बनी हुई है। रियल एस्टेट बाजार में युवा और पहली बार घर खरीदने वालों का दबदबा रहेगा।
डिजिटल रेवोल्यूशन
डिजिटाइजेशन में वृद्धि हुई है। कोरोना से पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म मौजूद थे, मगर फिर भी, कोरोना के दौरान और उसके बाद सभी इंडस्ट्रीज में इन प्लेटफार्मों की आवश्यकता बढ़ गई। डेटा की मांग आसमान छू रही है और इसके साथ ही डेटा सेंटर्स की अधिक आवश्यकता है। डेटा सेंटर्स के लिए रियल एस्टेट की मांग 2025 तक 15-18 मिलियन वर्ग फुट बढ़ने की उम्मीद है। यदि आप निवेश के लिहाज से प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो डेटा सेंटर्स को ध्यान में रखा जा सकता है।
पर्यावरण का असर
रियल एस्टेट पर जलवायु का प्रभाव बढ़ रहा है। एंवायरमेंटल, सोशल और गवर्नेंस (ईएसजी) निवेश रियल एस्टेट मालिकों और निवेशकों के बढ़ते दबाव में है। महामारी के बाद की दुनिया में, होमबायर्स अपने कार्बन फुलटप्रिंट और ईकोसिस्टम के बारे में अधिक जागरूक हैं और इस प्रकार ऐसे घरों की तलाश कर रहे हैं जो उनकी अप्रोच को दर्शाते हों। अधिकांश होमबायर्स ग्रीन होम के लिए प्रीमियम का भुगतान करने को भी तैयार हैं। आप भी इसका ध्यान रखें।
लॉन्ग टर्म एसेट एंड एप्रिसिएशन
मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति और आस-पास की अनिश्चितता भी लोगों को रियल एस्टेट में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करती है। अधिकांश लोग रियल एस्टेट को रियल एसेट के रूप में देखते हैं। बाजारों में अस्थिरता और बदलते नजरिए ने कई लोगों को रियल एस्टेट में निवेश करने के लिए प्रेरित किया है, जिससे उन्हें लंबे समय में अच्छी रीसेल वैल्यू और मुनाफा प्राप्त करने में मदद मिलती है।
वर्क फ्रॉम होम
वर्क फ्रॉम होम कल्चर अभी लंबा चल सकता है। खास कर हाइब्रिड मोड में। दूसरे कोरोना यदि वापस आता है तो उस समय भी यही स्थिति होगी। इसलिए आप घर ऐसा लें, जहां आप आराम से काम कर सकें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications