नयी दिल्ली। ट्रेन का कंफर्म टिकट हासिल करना आसान काम नहीं है, क्योंकि भारत में यात्रियों की संख्या बहुत अधिक होती है। अगर कंफर्म टिकट मिल जाए तो सफर आसान होता है। पर यदि गलती से किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर टिकट हो जाए या आप जिसके नाम पर टिकट कराएं (चाहें आप खुद हों) उनका जाना कैंसिल हो जाए तो टिकट रद्द करना पड़ेगा। पर एक ऐसा तरीका है, जिससे आपको टिकट कैंसिल नहीं करना होगा। ये तरीका है टिकट पर यात्री का नाम बदलने का। अगर कभी ऐसा हो जाए कि आपको यात्रा टालने या रद्द करने की वजह से ट्रेन का कंफर्म टिकट कैंसल करना पड़े तो ये सुविधा काम आएगी। इस मामले में बकायदा रेलवे का एक रूल है, जिसके तहत कंफर्म टिकट पर यात्री का नाम बदलवाया जा सकता है। बता दें कि ऑनलाइन टिकट बुक करने पर यह सुविधा मिलती है।
कब आएगा काम
अक्सर प्लान में आए किसी अचानल बदलाव की वजह से आपको कंफर्म टिकट कैंसल करना पड़ सकता है। ऐसी ही स्थिति के मद्देनजर रेलवे अपने यात्रियों को सुविधा देता है कि आप उस कंफर्म टिकट पर यात्री का नाम बदल लें। जिसके नाम पर टिकट है यदि वो यात्रा न करे तो परिवार के ऐसे किसी सदस्य का नाम उस टिकट पर दर्ज करा ले जो सफर करना चाहता है। आइए जानते हैं कि इसका प्रोसेस क्या है।
ये हैं कंफर्म टिकट पर नाम बदलने का प्रोसस
इसके लिए आपको सबसे पहले ऑनलाइन बुक हुए टिकट का प्रिंट निकलवाना होगा। इसके बाद अपने नजदीकी रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर जाना होगा। ध्यान रहे कि आपको उस यात्री की असला आईडी प्रूफ चाहिए और फोटोकॉपी चाहिए होगी जिसका नाम अब आप टिकट पर दर्ज कराना चाहते हैं। इसके बाद रेलवे काउंटर पर नाम बदलवाने की जानकारी देनी होगी। इतना करने पर टिकट को दूसरे यात्री के नाम पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
इन बातों का रखें ध्यान
रेलवे की इस सुविधा के तहत किसी और के नाम पर टिकट कराया जा सकता है। पर ध्यान रहे कि आपको किसी टिकट पर सिर्फ 1 बार नाम बदलवाने की सुविधा मिलेगी। दूसरी बात ट्रेन के प्रस्थान से 24 घंटे पहले ही नाम बदल सकता है।
आईआरसीटीसी की खास सुविधा
आईआरसीटीसी ट्रेन टिकट बुकिंग के अलावा टूर पैकेज भी देती है। इस समय कंपनी साउथ इंडिया में घूमने का मौका दे रही है। ये खास टूर 6 दिन और 5 रातों का होगा, जिसकी शुरुआत 30 अक्टूबर से हो रही है। आप रिजर्वेशन काउंटर से इस टूर के लिए बुकिंग करा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग का भी ऑप्शन दिया गया है। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications