नई दिल्ली, अप्रैल 21। फोनपे एक पेमेंट ऐप है, जो आपको अपना मोबाइल रिचार्ज करने, यूटिलिटी बिल का भुगतान करने और भीम यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या वॉलेट का उपयोग करके अपने पसंदीदा ऑफ़लाइन और ऑनलाइन स्टोर पर इंस्टैंट पेमेंट करने की सुविधा देता है। फोनपे की गिनती इस समय टॉप यूपीआई ऐप में होती है। भारत में इसके यूजर्स की संख्या करोड़ों में है। फोनपे में आप एक साथ कई बैंक खाते जोड़ सकते हैं और पैसा ट्रांसफर या ऑनलाइन पेमेंट के लिए उनका उपयोग कर सकते हैं। मगर यदि किसी वजह से आप अपना फोनपे अकाउंट से किसी एक या सभी बैंक अकाउंट्स को डिलीट करना चाहते हैं तो हम आपको इसका प्रोसेस बताएंगे। साथ जानेंगे फोन अकाउंट को ही कैसे डिलीट किया जा सकता है।
काम की ऐप है फोनपे
अपने बैंक खाते को फोनपे से लिंक करें और कुछ ही सेकंड्स में भीम यूपीआई के माध्यम से पैसे भेजें। फोनपे एक सेफ और स्टेबल ऐप है जो आपकी सभी पेमेंट और बैंकिंग जरूरतों को पूरा करता है। ये ऑनलाइन बैंकिंग से कहीं बेहतर और आसान है। आइए जानते हैं फोनपे अकाउंट डिलीट करने का तरीका।
ऐसे करें डिलीट फोनपे अकाउंट
सबसे पहले अपने फोन पर फोनपे ऐप खोलें। फिर मैन्यू में से माई अकाउंट एंड केवाईसी को सिलेक्ट करें और उसमें अकाउंट रिलेटेड इश्यू को चुनें। फिर डिलीट माई फोनपे अकाउंट पर क्लिक करें और डीएक्टिवेट माई फोनपे अकाउंट ऑप्शन सिलेक्ट करें। आपको अब वेरिफाई करने के लिए अपना नंबर दर्ज करना होगा। फोनपे अकाउंट को डिलीट करनेके लिए 'अदर इश्यूज' सिलेक्ट करें। अब वो कारण दर्ज करें, जिसके चलते आप अपना फोनपे अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं। फिर सेंड पर क्लिक करें और आखिर में 'डन' टैब पर कंफर्म करने के लिए क्लिक करें।
ऑनलाइन फोनपे अकाउंट कैसे डिलीट करें
सबसे पहले माई अकाउंट में जाएं और सबसे लास्ट में जाकर हेल्प पर क्लिक करें। फिर अदर टॉपिक्स पर क्लिक करें और इसमें डिलीट पर टैप करें। फिर कॉन्टैक्ट अस ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां डिलीट करने का कारण लिखें।
ऐसे करें फोनपे वॉलेट डीएक्टिवेट
फोनपे वॉलेट खोलें। फिर क्लोज वॉलेट पर क्लिक करें और फिर कंफर्म एंड क्लोज बटन चुनें। इसके बाद डीएक्टिवेट वॉलेट पर टैप करें। फिर कंफर्म पर क्लिक करें। अगर आप कोई बैंक अकाउंट हटाना चाहते हैं तो फोनपे ऐप में माई मनी टैब पर क्लिक करें। फिर बैंक अकाउंट चुनें और कंफर्म करने के लिए उसे ओपन करें। डिलीट बॉक्स और अनलिंक टैब पर क्लिक करें। इसके बाद आपका वो बैंक अकाउंट खाता फोनपे ऐप से रिमूव हो जाएगा।
बैंक खाते में आएगा पैसा
अगर आप अपना फोनपे वॉलेट डिएक्टिवेट करते हैं तो आपका वॉलेट वाला पैसा तुरंत बैंक खाते में आ जाएगा। मगर ध्यान रहे कि एक बार डिएक्टिवेट करने के बाद आप दोबारा फोनपे वॉलेट को चालू नहीं कर पाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications