नई दिल्ली। ज्यादातर बैंकिंग या ऑनलाइन फ्रॉड आपके सीवीवी नंबर चोरी होने से ही होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप आपना सीवीवी नंबर के महत्व को समझें और उसकी सुरक्षा करें। आजकल ऑनलाइन ट्रांजेक्शन तेजी से बढ़ रहा है। वहीं जिस तेजी से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन बढ़ रहा है, उसी तेजी से ऑनलाइन फ्रॉड भी बढ़ रहा है। लेकिन अगर आप अपने सीवीवी नबंर को सुरक्षित कर लें, तो आमतौर पर ऐसे फ्रॉड से बच सकते हैं। यह सीवीवी नबंर क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड की पिछली तरफ मैग्नेटिक स्ट्रिप नीचे लिखा हुआ होता है। यह आमतौर 3 अंक का होता है। सारे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन इसी सीवीवी नबंर के आधार पर ही होते हैं।
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में पूछा जाता है सीवीवी नबंर
जैसे ही आप कोई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं, सबसे पहले आपसे सीवीवी नबंर दर्ज करने को कहा जाता है। बिना इसके कोई भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं होता है। 3 अंक का यह सीक्रेड कोड होता है, जो अगर दूसरों को पता चल जाए तो आसानी से आपके क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से फ्रॉड कर सकता है। सीवीवी का पूरा मतलब होता है कार्ड वैरिफिकेशन वैल्यु। वैसे कुछ लोग इसे कार्ड वैरिफिकेशन कोड (भी कहते हैं।
कहीं भी सेव नहीं होता है सीवीवी नंबर
सीवीवी नबंर को ऑनलाइन सेव नहीं किया जा सकता है। सीवीवी कोड की यह सबसे बड़ी खासियत है कि यह सेव नहीं किया जा सकता है। यही कारण है कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने पर सभी जानकारी डालने के बाद जब सीवीवी नबंर डाला जाता है, तो यह सेव नहीं होता है। यही कारण है कि जब आप अगली बार उसी साइट से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं तो वहां पर पूरी जानकारी मिल जाती है, लेकिन सीवीवी नबंर दोबारा डालना पड़ता है।
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में बनाई गई है अतिरिक्त सुरक्षा लेयर
आरबीआई ने पिछले कुछ समय से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) अनिवार्य बना दिया है। इससे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ज्यादा सेफ हो गया है, लेकिन सीवीवी नबंर की वैल्यू कम नहीं हुई है। ऐसे में लोगों को अपना सीवीवी नबंर सुरक्षित रखने के लिए पूरा प्रयास करना चाहिए। यह नबंर आपके क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के पीछे लिखा होता है। इसकी सुरक्षा का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इस नबंर को याद कर लें और अपने कार्ड से इसे मिटा दें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications