IRCTC E-Wallet: अगर आप टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं, तो अक्सर पेमेंट करने में दिक्कत आ जाती है। लेकिन अगर आप इस दिक्कत से बचना चाहते हैं तो आप आईआरसीटीसी के ई-वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको झटपट टिकट बुक करनी है तो बड़ी आसानी से वॉ़लेट का इस्तेमाल करके टिकट्स बुक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने जितने लोगों की टिकट बुक करनी है यानि आपके परिवार के लोगों की डीटेल भरकर रख लें। इसके बाद आप सभी को सेलेक्ट करके टिकट बुक कर सकते हैं। वॉलेट का इस्तेमाल करके टिकट बुक करने पर ट्रांजैक्शन फेल होने का चांस काफी कम होता है।
आज हम ई-वालेट के जरिए टिकट बुक करने के तरीके बारे में बताने जा रहे हैं। इस प्रक्रिया को जान लेने के बाद आपको ट्रेन की टिकेट्स बुक करने में किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हालांकि अभी आईआरसीटीसी एप्लीकेशन के द्वारा अपनी सेवाओं को काफी ज्यादा बेहतर बना दिया गया है, लेकिन फिर भी अगर आप कोई थर्ड पार्टी पेमेंट एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं या फिर कार्ड यूज करते हैं तो पेमेंट स्लो हो जाती है। इस वजह से कई बार टिकटें बिक जाती हैं और आपको वेटिंग सीट मिलती है।
यही कारण है कि लोगों को आईआरसीटीसी का ई-वॉलेट यूज करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे ट्रांजैक्शन करने पर पैसा फसने या फिर ट्रांजैक्शन के स्लो होने का चांस न के बराबर होता है। टिकट बुकिंग में देरी न आए इसके लिए आपको अपना ही वॉलेट पहले से रिचार्ज करके रखना चाहिए।
अगर आप वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको टिकट बुक करते समय कार्ड की डीटेल्स भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। क्योंकि अगर आप क्रेडिट या डेबिट कार्ड से ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको तुरंत सीवीवी नंबर और एक्सपायरी डेट जैसी जानकारियां भरनी पड़ती हैं और इन्हीं सब दिक्कतों की वजह से सीटें फुल हो जाती हैं।
आइए आपको आईआरसीटीसी के ई-वालेट के जरिए टिकट बुक करने की प्रक्रिया के बारे में बताते हैं। ताकि आप भी इन दिक्कतों से बच सकें और चुटकियों में टिकट बुक कर सकें। इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अकाउंट बनाना सबसे जरूरी है। इसके बाद आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
आईआरसीटीसी ई-वॉलेट से टिकट बुक करने के लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट (https://www.irctc.co.in/) या एप्लीकेशन पर लॉगइन करना होगा।
इसके बाद आपको आईआरसीटीसी के वॉलेट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसे चलाने के लिए आपको आपना आईआरसीटी ई-वॉलेट को वेरीफाई करने की जरूरत पड़ सकती है। वैसे अगर आपने पहले से अपने अकाउंट में पैन या आधार कार्ड नंबर डाल रखा है, तो आपको इसे वेरीफाई करने की जरूरत है।
इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है। इससे आप आईआरसीटीसी के होम पेज पर रिडायरेक्ट कर दिए जाएंगे।
इसके बाद आपको लॉग इन आईआरसीटीसी एक्स्लूसिव टैब पर जाना होगा। इसके बाद आप ई-वॉलेट पर क्लिक करना होगा। यहां 'आईरीटीसी ई-वॉलेट डिपॉजिट' पर क्लिक करें और पेमेंट के लिए प्रोसीड करें।
इसमें आप 100 से लेकर 10 हजार रुपए तक की धन राशी जमा कर सकते हैं। इसके बाद जब आपके अकाउंट में पैसे आ जाएं तो आप टिकट बुक करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
इसकी मदद से तत्काल टिकट भी बुक की जा सकती है। आप ई-वॉलेट का यूज करके तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। इस वॉलेट से पेमेंट के लिए ओटीपी की जरूरत पड़ती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications