नई दिल्ली, जुलाई 21। कभी ऐसा समय आता है जब आप आपके पास फंड की कमी जाती है। हम सभी को बैंक अकाउंट में पैसो की जरूरत होती है। लेकिन कभी ऐसा हो जाता है जब आपका बैंक अकाउंट भी एकदम खाली हो। ऐसी स्थिति में हालात थोड़े मुश्किल होते हैं। लेकिन एक ऐसी फैसिलिटी है जिससे आप बैंक अकाउंट में पैसे ना हो तब भी पैसे निकाल सकते है। उस फैसिलिटी का नाम है ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी। बैंक ओडी की सुविधा प्रदान करते है। यह खाताधारकों को पहले से उपलब्ध फंड के अलावा अपने खातों से पैसे निकालने की अनुमति देता है।
क्रेडिट है तो ही निकाल सकेंगे पैसा
ओवरड्राफ्ट एक ऐसी सुविधा है जो एक सुरक्षित या असुरक्षित ऋण के माध्यम से धन की व्यवस्था करती है। वित्तीय संस्थान ओवरड्राफ्ट के रूप में असुरक्षित व्यक्तिगत ऋण भी दे सकते हैं। ओवरड्राफ्ट पैसा निकासी सीमा के अंदर आती है। यह सीमा आपकी आय और क्रेडिट क्रेडेंशियल के साथ-साथ बैंक या वित्तीय संस्थान के साथ आपके संबंधों के आधार पर निर्धारित की जाती है। ओवरड्राफ्ट पर ब्याज भी ग्राहक के क्रेडिट स्कोर, भुगतान अवधि आदि निर्भर करता है।
FD के अगेंस्ट भी ले सकते है ओवरड्राफ्ट
ओडी सुविधाएं जमानत के साथ असुरक्षित ऋण प्रदान करती है, जैसे कि आपकी एफडी, जीवन बीमा पॉलिसी, संपत्ति बंधक, प्रतिभूति, सोना आदि के अगेंस्ट आप ओवरड्राफ्ट ले सकते हैं। एफडी के बदले ओडी में पर बैंक आमतौर पर एफडी खाते में दिए जाने वाले ब्याज से अधिक ब्याज लेता है।
ब्याज और शुल्क
यदि आपको 10% प्रति वर्ष की दर से 1 लाख रुपये की OD सुविधा मिली है, और आप 10,000 रुपये निकालते हैं और 20 दिनों के बाद खाते में पैसा वापस जमा करते हैं, तो बैंक आपसे 54.8 रुपये का ब्याज वसूल करेगा। यदि आप बकाया राशि जमा करने से चूकते हैं तो ब्याज बढ़ जाता है। बैंक आमतौर पर सुरक्षित ओडी सुविधाओं में प्रीपेमेंट शुल्क नहीं लगाते हैं, भले ही आप पूरी राशि को खाते में वापस कर दें। ओवरड्राफ्ट लेने के लिए आप के खाते में किसी प्रकार का बैलेंस होना जरूरी नहीं है।
ओडी की सुविधा मुश्किल समय में आती है काम
OD सुविधाएं आमतौर पर आपके बचत/चालू खातों से जुड़ी होती हैं। जब भी आपके खाते में पैसे की कमी हो और आपको पैसो की जरूरत हो तो आप ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी को चुन सकते हैं। इस फैसिलिटी के लिए आपको अपनी क्रेडिट अच्छी रखनी होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications