PM SVANidhi scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस भाषण में समाज के सबसे वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई कल्याणकारी पहलों को शुरु किया। इनमें से एक प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर शुरू की गई यह योजना पूरे भारत में रेहड़ी-पटरी वालों को अपने व्यवसायों को फिर से शुरू करने और विस्तार करने के लिए वित्तीय सहायता देती है, जो लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित हुए थे।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना क्या है?
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM Street Vendor's AtmaNirbhar Nidhi), जिसे आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि के रूप में जाना जाता है। इसे 1 जून 2020 को भारत सरकार के शुरू की गई एक छोटी लोन सुविधा है। यह उन एलिजिबल विक्रेताओं को कोलेटरल फ्री कैपिटल लोन देती है जिनकी आजीविका महामारी से प्रभावित हुई थी।
योजना के तहत सरकार कितना लोन देती है?
शहरी रेहड़ी-पटरी वाले एक वर्ष की अवधि के लिए वर्किंग कैपिटल (WC) लोन प्राप्त कर सकते हैं, जिसे मासिक किश्तों में चुकाया जा सकता है। इस योजना के तहत लोन की राशि पहले चरण के लिए 10,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये और दूसरे चरण के लिए 20,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी गई है। रेहड़ी-पटरी वाले लोन की तीसरी किश्त भी 50,000 रुपये तक प्राप्त कर सकते हैं।
योजना के तहत कौन अप्लाई कर सकता है?
पीएम स्वनिधि योजना शहरी क्षेत्रों में कार्यरत अलग-अलग प्रकार के व्यक्तियों और छोटे बिजनेस को सहायता देने के लिए डिजाइन की गई है, जिनमें शामिल हैं:
- शहरी क्षेत्रों में कार्यरत रेहड़ी-पटरी वाले, फेरीवाले और छोटे व्यापारी।
- फल, सब्जियां और खाद्य पदार्थ जैसे अलग-अलग प्रकार के सामान बेचने वाले विक्रेता।
- मोची, नाई और ऐसे ही अन्य व्यक्ति जैसे सेवा प्रोवाइडर।
- छोटे खुदरा विक्रेता और फेरीवाले।
- वे विक्रेता जिन्हें ट्रांसफर होने के लिए मजबूर होना पड़ा या जो COVID-19 प्रतिबंधों से प्रभावित हुए।
पीएम स्वनिधि योजना में कैसे अप्लाई करें?
पीएम स्वनिधि योजना बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और लघु वित्त बैंकों सहित कई लोन देने वाली संस्थाओं के माध्यम से संचालित होती है, जिससे यह देश भर के शहरी क्षेत्रों में सुलभ हो जाती है।
- सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल pmsvanidhi.mohua.gov.in पर जाएं।
- अपनी मूल जानकारी भरकर ऑनलाइन आवेदन पूरा करें।
- जरुरी डॉक्यूमेंट (आधार, बैंक अकाउंट डिटेल्स, वेंडर सर्टिफिकेट) जमा करें।
- उपलब्ध विकल्पों में से अपना पसंदीदा लेंडर चुनें।
- अप्रूवल और लोन वितरण का वेट करें।
- लोन के लिए आवेदन करने के बाद ज्यादातर अप्लाई 7-10 वर्किंग डे के भीतर हो जाते हैं, और पैसे सीधे आवेदक के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications