SIPs: एसआईपी या सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान आज निवेशकों के बीच काफी फेमस है. एसआईपी म्यूचुअल फंड के जरिए ज्यादा पॉपुलर होने लगा है. जुलाई में SIP के तहत 23,000 करोड़ रुपये का इन्फ्लो आया है. इसलिए ऐसा कह सकते हैं कि एसआईपी में निवेश लगातर बढ़ता जा रहा है. एसआईपी में कई ऐसे फायदें मिलते हैं, जो आपको किसी स्कीम या बैंक एफडी में नहीं मिलेंगे. चलिए आज एसआईपी से जुड़े फायदों के बारे में जानते हैं.

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमैंट प्लान (Systematic Investment plan) के कई फायदे हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप इसे बहुत छोटी रकम के साथ शुरू कर सकते हैं. इसके अलावा एसआईपी में मिलने वाला रिटर्न बैंक एफडी से ज्यादा होता है.
हालांकि ये बात ध्यान देने वाली है कि एसआईपी में मिलने वाला रिटर्न मार्केट के उतार चढ़ाव पर निर्भर करता है.
एसआईपी (SIP) के कई ऐसे फायदे हैं, जो इसे बैंक एफडी और कई सरकारी योजना से बेहतर और खास बनाते हैं. चलिए इसके फायदें के बारे में भी जान लेते हैं.
100 रुपये से शुरू कर सकते है निवेश
जी हां, आप महज 100 रुपये में एसआईपी में निवेश शुरू कर सकते हैं. एसआईपी का यहीं फीचर इसे अन्य निवेश प्लेटफॉर्म में सबसे खास बनाता है. दूसरे शब्दों में कहे तो आप एसआईपी में सिर्फ 100 रुपये से मंथली इंनवेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं. वहीं आप डिजिटल गोल्ड भी एसआईपी के जरिए खरीद सकते हैं.
अगर आप म्यूचुअल फंड या अन्य किसी एसआईपी में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए मोटी रकम की जरूरत नहीं है. आप किसी भी एसआईपी को 100 रुपये से शुरू कर सकते हैं.
सिर्फ इतना ही नहीं आप डिजिटल गोल्ड को एसआईपी के जरिए महज 1 रुपये में खरीद सकते हैं.
फंड कैलकुलेट करने की सुविधा
अगर आप एसआईपी शुरू करना चाहते है, तो इससे पहले आप ऑनलाइन कैलकुलेटर के माध्यम स यह पता लगा सकते है कि सालान रिटर्न क्या रहेगा और मार्केट रिस्क के साथ रिटर्न क्या है. कुल मिलाकर आप एसआईपी की परफॉमेंस का आकलन कर सकते हैं.
उदाहरण के लिए अगर कोई 5 साल के लिए निवेश करना चाहता है, तो उसे 5 साल बाद कितना रिटर्न मिलेगा और उसकी सलाना ग्रोथ क्या रहेगी.
रेग्युलर निवेश
एसआईपी के जरिए आपको रेग्युलर निवेश करने की आदत पड़ जाती है. म्यूचुअल फंड एसआईपी में एक तय तारीख में पैसा जमा करते हैं. आपको यह पता रहता है कि आपको इस दिन पैसे एसआईपी में देने है. इसलिए आप अपना खर्चा उस हिसाब से मैनेज करते हैं. इसलिए एसआईपी के जरिए आपको रेग्युलर निवेश करने की आदात लग जाती है.
ऑटोमैटिक डिपॉजिट
एसआईपी के जरिए पैसा जमा करना भी काफी आसान है. आपका बैंक अकाउंट पहले से एसआईपी से लिंक्ड होता है. जब भी पैसा जमा करने की तारीख होती है. आपके अकाउंट से पैसे ऑटोमैटिकली कट जाते हैं. दूसरे शब्दों में कहा जाए तो एक तय तारीख पर आपके अकाउंट से एक प्री-डिसाइडेड अमाउंट आपके बैंक अकाउंट से कट जाता है.
आपको पैसे भेजने की कोई टेंशन नहीं रहती है.
KYC प्रॉसेस भी है काफी आसान
म्यूचुअल फंड मे निवेश करने के लिए नो योर कस्टमर (KYC) प्रॉसेस पूरा करना जरूरी होता है. केवाईसी प्रॉसेस के लिए आईडेंटिटी प्रूफ और एड्रेस की जरूरत होती है. इसके अलावा पैन और आधार कार्ड की भी जरूरत पड़ती है.
म्यूचुअल फंड में केवाईसी करना काफी आसान होता है. इसलिए भी म्यूचुअल फंड एसआईपी को बेहतर माना जाता है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications