नयी दिल्ली। कभी-कभी एटीएम से पैसे निकालते समय तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि एटीएम से पैसे निकालने के लिए प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद लेनदेन फेल हो जाता है और खाते से पैसे काट लिए जाते हैं। इस स्थिति में आपको खाते से पैसे निकाले जाने का मैसेज तो आज जाता है, मगर एटीएम से पैसे नहीं निकलते। यानी आपको एटीएम मशीन से पैसा नहीं मिलता। एटीएम से निकली स्लिप पर भी पैसे कटने की पुष्टि होती है। अगर ऐसा हो जाए तो परेशानी की कोई बात नहीं। बस ये जान लीजिए कि आपको ऐसी स्थिति में करना क्या है। हम यहां आपको अपने पैसे वापस पाने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताएंगे।
हो जाता है ऑटो क्रेडिट
एटीएम से कैश न निकलने पर खाते से पैसे कटने का मैसेज आने पर संभव है कि उस मशीन में कुछ खराबी हो। कुछ मामलों में एटीएम लेनदेन को अस्वीकार कर देता है और आपको पैसे कटने का मैसेज मिलता है, मगर तुरंत ही एक दूसरा मैसेज आ जाता है कि आपके खाते में काटी गई रकम वापस आ गई है। इसे ऑटो क्रेडिट कहते हैं। लेकिन अगर आपके अकाउंट में ऑटो क्रेडिट कार्ड नहीं हुआ तो क्या करना चाहिए हम बताते हैं।
संभाल कर रखें स्लिप
जब भी लेनदेन रद्द हो जाए तो एटीएम से लेनदेन फेल होने की रसीद प्राप्त होती है। इस रसीद को अपने पास सुरक्षित रखें। क्योंकि इसमें ट्रांजेक्शन का रेफरेंस नंबर लिखा होता है। पैसे कटने के मैसेज पर अपने बैंक खाते की डिटेल चेक करें। अगर आपके खाते से पैसे काट लिए गए हैं तो तुरंत बैंक से संपर्क करें।
कैसे करें शिकायत
आपको इस पैसे कटने की शिकायत तुरंत करनी है। एटीएम में मौजूद डोप बॉक्स में शिकायत करें। बैंक से संपर्क करें या एटीएम के पास रह कर कस्मटर केयर के पास शिकायत करें। यदि आप बैंक ब्रांच में नहीं जा सकते हैं तो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें। उन्हें अपने लेन-देन के बारे में पूरी जानकारी दें।
कैसे मिलेगा पैसा वापस
आप इस लेनदेन के बारे में बैंक को मेल कर सकते हैं और उनसे मदद मांग सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के बाद आपको आपको 24 घंटे के भीतर बैंक से कॉल आएगा और आपके खाते से काटे गए सभी पैसे 7 कार्य दिवसों (वर्किंग डेज) में आपके खाते में ही वापस जमा कर दिए जाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications