नई दिल्ली। अगर आपके पास भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में बैंक खाता है तो आप इसके एटीएम का इस्तेमाल भी करते होंगे। यह देश का सबसे बड़ा बैंक है, जिसके करोड़ों खाताधारक हैं। ऐसे में अगर एसबीआई एटीएम से पैसा निकाले वक्त आपको बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज मिलें, लेकिन एटीएम से आपको पैसा न मिले तो जानें आपको क्या करना चाहिए। अगर बैंक के बताए तरीका का आप पालन करेंगे तो जल्द ही आपको यह कटा हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। आइये जानते हैं कि क्या है यह तरीका।
एटीएम की खराबी या नेटवर्क की दिक्कत हो सकती है
अगर आप ने मशीन में एटीएम कार्ड डाला और सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी आपका पैसा न मिले, और यह खाते से कट जाए, तो यह एटीएम मशीन की खराबी या नेटवर्क की दिक्कत भी हो सकती है। एसबीआई ने ऐसा होने पर विस्तार से इसके बारे में जानकारी दी है। अगर आपके साथ ऐसा हो, तो जान लें सबसे पहले आपको क्या करना है।
ऑनलाइन ऐसे दर्ज कराएं शिकायत
इसके लिए सबसे पहले एसबीआई की वेबसाइट पर जाकर सीएमएस पोर्टल पर जाएं। यहां पर ग्राहक का प्रकार, बैंक खाता संख्या, अपना नाम, ब्रांच कोड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, शिकायत की श्रेणी, उत्पाद और सेवाएं और शिकायत की प्रकृति जैसे डिटेल की जानकारी दें। इसके बाद आपको एक कैप्चा कोड मिलेगा, जिसे डालना होगा। जैसे ही आप यह प्रक्रिया पूरी करेंगे तो आपको एक शिकायत संख्या मिल जाएगी। इस नंबर के आधार पर आप अपनी शिकायत के बारे में अपडेट जानकारी ले सकते हैं। यह शिकायत संख्या आपको एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भेजी जाती है।
7 दिन के अंदर हो जाएगी शिकायत हल
एसबीआई का कहना है कि शिकायत की जांच 7 दिनों के भीतर पूरी कर ली जाती है। इसके बाद इसकी सूचना शिकायतकर्ता को भेज दी जाती है। इसमें जो भी एक्शन लिया जाता है, उसकी पूरी जानकारी शिकायतकर्ता को ऑनलाइन दी जाती है।
इन विकल्प को भी आजमा सकते हैं
आप को अगर यह प्रोसेस कठिन या ज्यादा बोझिल लग रहा हो तो आप अन्य विकल्प भी आजमा सकते हैं। इसके लिए आप कस्टमर केयर की भी मदद ले सकते हैं। कस्टमर केयर कार्यकारी से आप अपनी शिकायत बताकर उसे दर्ज करा सकते हैं। इस स्थिति में कस्टमर केयर का व्यक्ति आपको एक ट्रैकिंग नंबर एलाट करता है। इसके सत्यापन के बाद आपको पैसा वापस कर दिया जाता है।वहीं अगर आप चाहें तो अपनी बैंक शाखा में भी जाकर इस समस्या को बताकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
एसबीआई से इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : 18004253800
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications