निवेश विकल्पों में एफडी काफी पॉपुलर रहा है। एफडी पर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं।
नई दिल्ली: निवेश विकल्पों में एफडी काफी पॉपुलर रहा है। एफडी पर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। मौजूदा वक्त में एफडी पर ब्याज दरें घटकर काफी नीचे आ चुकी हैं लेकिन फिर भी यह निवेश का आसान और काफी हद तक सुरक्षित विकल्प होने के कारण पॉपुलर है।

1 साल अवधि की एफडी
तो अगर आप भी सेविंग्स शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसकी एक वजह यह है कि जरूरत पड़ने पर इसमें से आसानी से विदड्रॉल किया जा सकता है। कई लोग ऐसे हैं, जो एफडी में 5 या 10 साल की लॉन्ग टर्म के लिए नहीं, बल्कि 1 या 2 साल के शॉर्ट टर्म के लिए निवेश करते हैं। तो अगर आप भी बैंक में 1 साल अवधि की एफडी कराने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। हम अपनी खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि देश के मुख्य बैंकों में 1 साल के लिए निवेश पर कितना ब्याज मिल रहा हैं, ताकि आप अपने हिसाब से अपना पैसा सही जगह निवेश कर सकें।
चेक करें कौन सा बैंक दे रहा ज्यादा ब्याज
- इंडसंड बैंक 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.00 % ब्याज दे रहा है। इस हिसाब से अगर आप यहां 1 लाख रुपए निवेश करते हैं तो आपको 1 साल बाद 107,186 रुपए मिलेंगे।
- आरबीएल बैंक 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.75 % ब्याज दे रहा है। इस हिसाब से अगर आप यहां 1 लाख रुपए निवेश करते हैं तो आपको 1 साल बाद 106,923 रुपए मिलेंगे।
- यस बैंक 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.75 % ब्याज दे रहा है। इस हिसाब से अगर आप यहां 1 लाख रुपए निवेश करते हैं तो आपको 1 साल बाद 106,923 रुपए मिलेंगे।
- डीसीबी बैंक 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.50 % ब्याज दे रहा है। इस हिसाब से अगर आप यहां 1 लाख रुपए निवेश करते हैं तो आपको 1 साल बाद 106,660 रुपए मिलेंगे।
- बंधन बैंक 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5.75% ब्याज दे रहा है। इस हिसाब से अगर आप यहां 1 लाख रुपए निवेश करते हैं तो आपको 1 साल बाद 105,875 रुपए मिलेंगे।
- पोस्ट ऑफिस 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5.50% ब्याज दे रहा है। इस हिसाब से अगर आप यहां 1 लाख रुपए निवेश करते हैं तो आपको 1 साल बाद 105,406 रुपए मिलेंगे।
- केनरा बैंक 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5.30% ब्याज दे रहा है। इस हिसाब से अगर आप यहां 1 लाख रुपए निवेश करते हैं तो आपको 1 साल बाद 105,406 रुपए मिलेंगे।
- पंजाब एंड सिंध बैंक 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5.30% ब्याज दे रहा है। इस हिसाब से अगर आप यहां 1 लाख रुपए निवेश करते हैं तो आपको 1 साल बाद 105,354 रुपए मिलेंगे।
- बैंक ऑफ इंडिया 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5.25% ब्याज दे रहा है। इस हिसाब से अगर आप यहां 1 लाख रुपए निवेश करते हैं तो आपको 1 साल बाद 105,354 रुपए मिलेंगे।
- यूनियन बैंक 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5.20% ब्याज दे रहा है। इस हिसाब से अगर आप यहां 1 लाख रुपए निवेश करते हैं तो आपको 1 साल बाद 105,302 रुपए मिलेंगे।
एसबीआई दे रहा 5% से भी कम ब्याज
बात करें देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई की तो 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4.90% ब्याज दे रहा है। इस हिसाब से अगर आप यहां 1 लाख रुपए निवेश करते हैं तो आपको 1 साल बाद 104,990 रुपए मिलेंगे।
कॉरपोरेट और बैंक एफडी में अंतर
कॉरपोरेट एफडी बहुत हद तक बैंक एफडी के समान है, लेकिन बैंक एफडी की तुलना में कॉरपोरेट एफडी के मामले में जोखिम थोड़ा ज्यादा होता है। हालांकि मजबूत और ज्यादा रेटिंग वाली कंपनियों की एफडी में जोखिम कम होता है। यहां आमतौर मेच्योरिटी की अवधि 6 माह से 3 साल तक की होती है। कुछ कॉरपोरेट एफडी इससे भी लंबी अवधि के होते हैं। यह बिल्कुल उसी तरह से काम करती है, जैसे बैंक एफडी। इसके लिए फॉर्म कंपनी जारी करती है, जिसे आनलाइन भी भर सकते हैं। कॉरपोरेट एफडी में ब्याज दर बैंक एफडी की तुलना में ज्यादा होती है। वहीं, बैंक एफडी बैंकों द्वारा जारी की जाती है। इसमें ब्याज दर औसत होती है। मेच्योरिटी की अवधि 7 दिन से 5 साल और 10 साल तक हो सकती है। इसमें कॉरपोरेट एफडी की तुलना में रिस्क लो होता है। इसमें डिफाल्ट या पैसया डूबने का खतरा ना के बराबर है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications