नई दिल्ली। पिछले दिनों एसबीआई ने दो बार अपने सेविंग बैंक अकाउंट की ब्याज दरों में कटौती की। इसके बाद अब सेविंग बैंक में रखे पैसे पर ब्याज लगभग नगण्य सा रह गया है। एसबीआई ग्राहकों को अब सेविंग अकाउंट पर 1 लाख रुपये तक की जमा पर अब 3 फीसदी की जगह 2.75 फीसदी ही सालाना ब्यााज मिलेगा। इसके साथ ही 1 लाख रुपये से ज्यादा की राशि पर भी ब्याज को घटाकर 3 फीसदी से 2.75 फीसदी कर दिया है। सेविंग बैंक अकाउंट में ब्याज दरें घटाने की शुरुआत एसबीआई ने ही की थी। इसके बाद कई बैंकों ने भी ऐसा ही किया है। अब कुछ चुनिंदा बैंक कही सेविंग बैंक अकाउंट पर एसबीआई से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। आइये जानते हैं कि वो कौन कौन से बैंक हैं और सेविंग बैंक अकाउंट पर कितना ब्याज दे रहे हैं।
एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक ग्राहकों को सेविंग अकाउंट्स पर अच्छे ब्याज के साथ उच्च स्तरीय सुविधाएं देता है। ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक बैंक अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट में सुविधाएं देता है। यहां पर 50 लाख रुपये से कम के सेविंग डिपोजिट पर सालाना 3.5 फीसदी ब्याज मिलता है। वहीं 50 लाख रुपये से ऊपर के सेविंग डिपोजिट पर सालाना 4 फीसदी ब्याज मिलता है।
आरबीएल बैंक
आरबीएल बैंक शेड्यूल कमर्शियल बैंकों में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ बैंक है। बैंक के पास अलग-अलग ग्राहकों के लिए जरूरत के मुताबिक अलग-अलग योजनाएं हैं। आरबीएल बैंक के ग्राहकों के लिए उनके सविंग अकाउंट्स के मुताबिक अलग-अलग सुविधाएं मिलती है। इसमें ज्यादा ब्याज दर, इंश्योरेंस कवर और लॉकर जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इस वक्त आरबीएल बैंक सेविंग बैंक अकाउंट में 6.75 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। बैंक में 10 लाख रुपये से ऊपर के डेली बैलेंस पर सालाना 5.5 फीसदी बैंक ब्याज मिल रहा है। अगर 1 लाख से ऊपर है तो पर सालाना 6 फीसदी और 1 लाख रुपये तक में सालाना 6.75 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
यस बैंक
तमाम दिक्कतों को झेलने के बाद भी यस बैंक अभी भी देश का पांचवां सबसे बड़ा बैंक है। ये भी अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट में अलग-अलग सुविधाएं दे रहा है। यहां पर 1 करोड़ रुपये से 5 करोड़ के डेली बैलेंस पर बैंक सालाना 6.25 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। वहीं 1 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये के बैलेंस पर सालाना 6 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा 1 लाख रुपये से ऊपर जमा पर सालाना 5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
कोटक महिन्द्रा बैंक
कोटक महिन्द्रा बैंक अपने सेविंग अकाउंट ग्राहकों को कई तरह के विकल्प मुहैया करा रहा है। कोटक बैंक बेसिक और रेगुलर सेविंग अकाउंट की सुविधा देता है। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खोल सकते हैं। बैंक बच्चों और बुजुर्गों को भी सेविंग अकाउंट मुहैया कराता है। बैंक में 1 लाख रुपये तक के सेविंग डिपॉजिट पर सालाना 5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। वहीं 1 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक के सेविंग डिपॉजिट पर सालाना 6 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा 1 करोड़ से लेकर 5 करोड़ के बीच सेविंग डिपोजिट पर सालाना 5.5 फीसदी की ब्याज मिल रहा है।
इंडसइंड बैंक
अपने ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से इंडसइंड बैंक कई तरह के सेविंग अकाउंट्स की सुविधा देता है। ये बैंक अपने ग्राहकों को नेट बैकिंग, फोन बैकिंग, आईवीआर जैसी तमाम सुविधाएं मुहैया कराता है। बैंक 10 लाख रुपये से ऊपर के डेली बैलेंस पर 4 फीसदी सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं 10 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक की जमा पर सालाना 5 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा 1 करोड़ रुपये ऊपर की जमा पर सालाना 6 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications