नई दिल्ली। देश में इस वक्त 3 बड़ी मोबाइल कंपनियां हैं, जो 4जी नेटवर्क चला रही हैं। यह कंपनियां है रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया। हाल ही में इन तीनों कंपनियों ने अपने सभी रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। कल यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने मोबाइल कंपनियों की अपील रद कर दी है। इसके बाद इन कंपनियों को एजीआर का बकाया करीब 1 लाख करोड़ रुपये सरकार को देना होगा। ऐसे में तय है कि जल्द ही यह मोबाइल कंपनियां अपने रेट और बढ़ाएंगी। ऐसे में अभी समय है कि लोग 1 साल का रिचार्ज प्लान ले लें। जो लोग 1 साल का रिचार्ज प्लान अभी ले लेंगे, उन पर रिचार्ज प्लान बाद में महंगा होने का फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि नियम है कि जिसके मोबाइल फोन पर जो प्लान चल रहा है, उसके खत्म होने के बाद बदले रेट लागू होते हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि कम से कम 1 साल के लिए अपने मोबाइल फोन का रिचार्ज करा कर कम से कम 1 साल तक निश्चिंत हो जाएं, तो आइये जानते हैं रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के रिचार्ज प्लान और उनकी खूबियां। वैसे तो सभी मोबाइल कंपनियों के पास 1 साल की वैलेडिटी वाले 2-2 रिचार्ज प्लान हैं, लेकिन रिलायंस जियो का 1 ऑफर भी चल रहा है। ऐसे में जियो के पास इस वक्त 1 साल वाले 3 रिचार्ज प्लान हैं।
रिलायंस जियो के 1 साल वाले रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के पास 1 साल की वैलिडिटी वाले 3 प्लान हैं। पहला प्लान 1,299 रुपये का है। वहीं दूसरा रेग्युलर 1 साल वाला रिचार्ज प्लान 2199 रुपये का है। इसके अलावा जियो का 1 ऑफर भी चल रहा है, जिसमें 1 साल की वैलेडिटी 2020 रुपये में दी जा रही है। आइये अब जानते है, इन तीनों रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से।
-रिलायंस जियो का पहला 365 दिनों का रिचार्ज प्लान 1299 रुपये में दिया जा रहा है। यह रिचार्ज प्लान उन लोगों के लिए है, जिनको 4जी डेटा की ज्यादा जरूरत नहीं है। इस रिचार्ज प्लान के साथ 1 साल के लिए केवल 24 जीबी डेटा मिलेगा। बाकी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा पूरे साल मिलती है।
-दूसरा रेग्युलर 1 साल वाला रिचार्ज प्लान 2199 रुपये का है। इस प्लान में 365 दिनों की वैलेडिटी के साथ डेली हाईस्पीड 1.5 जीबी डेटा मिलता है। वहीं जियो से जियो अनलिमिटेड कॉल फ्री है। इसके अलावा अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 12000 मिनट फ्री में दिए जाते हैं।
-वहीं तीसरे प्लान के रूप में जियो इस वक्त एक ऑफर दे रहा है। यह साल भर का वैलिडिटी वाला प्लान फिलहाल 2020 रुपये में दिया जा रहा है। इस प्लान में रोज 1.5 GB डेटा दिया जाएगा। इसके अलावा, इस प्लान में जियो-टू-जियो फ्री कॉलिंग की सुविधा होगी। वहीं दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 12,000 नॉन जियो मिनट फ्री दिए जा रहे हैं। इस प्लान में रोज 100 एमएसएस भेजने की सुविधा दी जा रही है।
एयरटेल के 1 साल वाले रिचार्ज प्लान
एयरटेल के पास 1 साल के 2 रिचार्ज प्लान हैं। पहला है 1498 रुपये वाला रिचार्ज प्लान। इसमें 365 दिन की वैलेडिटी मिलती है। इसमें पूरे साल में केवल 24 जीबी डेटा मिलता है।
-दूसरा रिचार्ज प्लान 2398 रुपये वाला है। इसमें 365 दिनों तक डेली 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री है।यानी, किसी भी नंबर पर फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। प्लान में हर दिन 100 एसएमएस की सहूलियत मिलती है।
वोडाफोन-आइडिया के 1 साल वाले रिचार्ज प्लान
-वोडाफोन-आइडिया के पास 1 साल वाले 2 रिचार्ज प्लान हैं। पहला है 1499 रुपये वाला। इसमें 365 दिन की वैलेडिटी मिलती है। इस रिचार्ज प्लान में पूरे साल में 24 जीबी डेटा ही दिया जा जाता है। वोडाफोन के इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसके अलावा, वोडाफोन प्ले और जी5 का सब्सक्रिप्शन भी देता है। प्लान में 3600 एसएमएस भी फ्री मिलते हैं।
-दूसरे रिचार्ज प्लान में 2399 रुपये में 365 दिनों की वैलेडिटी मिलती है। वहीं डेली 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस भेजने की सहूलियत मिलती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications