गैस सिलेंडर अब बुक करना बहुत ही आसान हो गया है। अब वॉट्सऐप के जरिए भी एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग की जा सकती है। घर बैठे मिन्टों में अब एलपीजी सिलिंडर बुक करा सकते हैं।
नई दिल्ली: गैस सिलेंडर अब बुक करना बहुत ही आसान हो गया है। अब वॉट्सऐप के जरिए भी एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग की जा सकती है। घर बैठे मिन्टों में अब एलपीजी सिलिंडर बुक करा सकते हैं। लेकिन इसमें ग्राहकों को एक नुकसान होता है वह ये कि एलपीजी सिलेंडर देते समय डिलीवरी ब्वॉय एक्स्ट्रा चार्ज मांगते है। लेकिन इसके लिए भी परेशान होने की जरुरत नहीं है।Gas cylinder : IOC ने दिया तोहफा, बिना एड्रेस प्रूफ के खरीदें छोटू सिलेंडर

जी हां तो अगर आप हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के एलपीजी सिलेंडर सब्सक्राइबर हैं तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। एलपीजी सिलेंडर के लिए पेमेंट को लेकर एचपीसीएल ने एक खास जानकारी दी है। अब आपको एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी के समय डिलीवर बॉय को कोई चार्ज देने की जरूरत नहीं है।
बिल में दिए गए अमाउंट का ही करें पेमेंट
मिली जानकारी के मुताबिक सूचना के अधिकार के हवाले से एक कहा गया है कंपनी ने साफ तौर पर कहा है कि ग्राहकों को गैस डिलीवर करने वाले व्यक्ति को डिलीवरी चार्ज देने की जरूरत नहीं है। आरटीआई के जरिए आवदेन करने के बाद एचपीसीएल ने इस बारे में जानकारी दी है। एचपीसीएल ने अपने जवाब में कहा कि गैस डिस्ट्रिब्यूटर की यह जिम्मेदारी है कि वो ग्राहकों के दरवाजे पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी करे। किसी भी बिल्डिंग या फ्लैट के किसी भी फ्लोर पर गैस डिलीवरी के लिए कोई चार्ज नहीं देना होता है। ग्राहक को केवल बिल में दिए गए अमाउंट का ही पेमेंट करना है।
करें गैस डिस्ट्रिब्यूटर के खिलाफ शिकायत दर्ज
हैदराबाद के एक ग्राहक के मुताबिक उन्होंने आरटीआई के जरिए यह जानकारी तब मांगी, जब उनसे डिलीवरी बॉय द्वारा एक्स्ट्रा पैसे मांगे गये।
एचपीसीएल ने कहा कि ग्राहक इस अतिरिक्त चार्ज को देने से मना कर सकते हैं। ऐसा कोई नियम नहीं है, जिसके तहत गैस डिस्ट्रिब्यूटर एलपीजी सिलेंडर डिलीवर करते समय ग्राहकों से डिलीवरी चार्ज वसूलें। बिल में दिए गए अमाउंट से ज्यादा नहीं वसूला जा सकता है। तो ऐसे में आप आरटीआई रिप्लाई में कंपनी ने सुझाव दिया है कि ग्राहक डिलीवरी करने वाले व्यक्ति या गैस डिस्ट्रिब्यूटर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
उमंग ऐप से घर बैठे करें एलपीजी गैस बुकिंग
- इस ऐप की मदद से आप भारत, इंडेन और एचपी समेत सभी कंपनियों के गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
- सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर खोलें। अब उमंग ऐप डाउनलोड करें
- अब ऐप खोलें और ऑन-स्क्रीन दिशा-निर्देशों के हिसाब से रजिस्टर करें
- इसके बाद आपको सर्विस डायरेक्टरी में अपने एलपीजी सर्विस प्रोवाइडर को खोजना होगा। या फिर आप होम स्क्रीन पर दिए सर्च बार टैप करके भी सर्च कर सकते हैं।
- अगर आप डिलिवरी के समय कैश पे करना चाहते हैं तो Refill ऑडर कैश ऑन डिलीवरी ऑप्शन चुनें।
- अगर आप यूबीआई, नेट बैंकिंग आदि का ऑप्शन चाहते हैं तो Refill ऑडर ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन चुनें।
- अब ऊपर बताए ऑप्शन में से कोई एक चुनें और कंफर्म बटन पर टैप करके अपनी डीटेल्स की पुष्टि करें।
- कैश-ऑन-डिलिवरी ऑर्डर के लिए ऑप्शन चुनें और ऑडर नाउ पर टैप करें।
- ऑनलाइन पेमेंट ऑर्डर के लिए ऑप्शन चुनें और पे नाउ बटन पर टैप करें। इसके बाद ऑर्डर प्लेस करें
गैस सब्सिडी खाते में आई या नहीं, ऐसे करें चेक
- सबसे पहले Mylpg.in वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर तीन एलपीजी सिलेंडर कंपनियों का टैब (तस्वीर के साथ) होगा।
- अपनी कंपनी (जिसका सिलेंडर लेते हैं) का सेलेक्शन करना होगा।
- इंडेन गैस का सिलेंडर लेते हैं तो इसके टैब पर क्लिक करें।
- सब्सिडी आई या नहीं इसे चेक करने के लिए एक नया इंटरफेस खुलेगा।
- बार मैन्यू में जाकर 'Give your feedback online' पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर, एलपीजी कंज्यूमर आईडी, राज्य का नाम, डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी भर दें।
- इसके बाद 'Feedback Type' पर क्लिक करें।
- 'Complaint' विकल्प को चुनकर 'Next' का बटन क्लिक करें।
- नए इंटरफेस में आपकी बैंक डिटेल्स सामने होंगी। डीटेल्स से पता लगेगा कि सब्सिडी की रकम खाते में आई या नहीं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications