नई दिल्ली। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने हाल ही अपने रिचार्ज प्लान को करीब 40 फीसदी महंगा कर दिया है। ऐसे में लोग चाहते हैं कि उन्हें सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान का फायदा मिले। मोबाइल कंपनियां अक्सर बीच-बीच में सस्ते रिचार्ज प्लान जारी करती रहती हैं। इस वक्त 1 साल के लिए रिचार्ज प्लान पर ऑफर चल रहा है। इसके चलते यह 1 साल का देश का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान हो गया है। आइये जानते हैं इस 1 साल के सबसे सस्ते रिचार्ज में क्या-क्या मिल रहा है। इसके अलावा इस सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान का फायदा कब तक उठाया जा सकता है।
रिलायंस जियो दे रही है सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान
इस वक्त रिलायंस जियो 1 साल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान का ऑफर दे रही है। इस 1 साल के रिचार्ज प्लान की खासियत यह है कि यह पहले से ही जारी 1 साल के रिचार्ज प्लान से भी सस्ता है। रिलायंस जियो ने ‘2020 हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर लांच किया है। यह एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है। ऐसे में इसका फायदा जल्द उठाया जा सकता है, क्योंकि कंपनी इसे कभी भी बंद कर सकती है। इस ऑफर के तहत अगर कोई जियो फोन लेना चाहे तो उसे 1 साल के रिचार्ज प्लान के साथ यह फ्री में दिया जा रहा है। 1 साल का 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर का पैसे देने पर हैंडसेट फ्री में मिल जाएगा। रिलायंस जियो का 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में 2020 रुपये में मिल रहा है। इसमें 1 साल तक जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 12000 मिनट फ्री मिलेंगे। इसके अलावा रोज 1.5 जीबी डेटा और रोज 100 एसएमएस फ्री की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा जियो ऐप्स का लाभ भी उठाया जा सकेगा।
रिलायंस जियो के रेग्युलर 1 साल के रिचार्ज प्लान की कीमत
-रिलायंस जियो का पहला 365 दिनों का रिचार्ज प्लान 1299 रुपये में दिया जा रहा है। यह रिचार्ज प्लान उन लोगों के लिए है, जिनको 4जी डेटा की ज्यादा जरूरत नहीं है। इस रिचार्ज प्लान के साथ 1 साल के लिए केवल 24 जीबी डेटा मिलेगा। बाकी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा पूरे साल मिलती है।
-दूसरा रेग्युलर 1 साल वाला रिचार्ज प्लान 2199 रुपये का है। इस प्लान में 365 दिनों की वैलेडिटी के साथ डेली हाईस्पीड 1.5 जीबी डेटा मिलता है। वहीं जियो से जियो अनलिमिटेड कॉल फ्री है। इसके अलावा अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 12000 मिनट फ्री में दिए जाते हैं।
कितना सस्ता है हैप्पी न्यू ईयर ऑफर
2020 हैप्पी न्यू ईयर के तहत इसे 2020 रुपये में सब कुछ दिया जा रहा है। इस ऑफर में 2199 रुपये वाली सभी सेवाएं मिल रही हैं। इस प्रकार अगर यह प्लान लिया जाता है, तो करीब 179 रुपये की बचत होगी।
फ्री जियो फोन लेने का मौका भी
रिलायंस जियाे के 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत जियो फोन फ्री में मिल रहा है। इस ऑफर के तहत अगर 2020 रुपये का यह प्लान रिचार्ज कराया जाता है तो जियो फोन हैंडसेट फ्री में दिया जा रहा है। इस फोन के साथ ही 365 दिनों तक जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा रोज 0.5 जीबी डेटा फ्री में मिलेगा।
जानें एयरटेल के 1 साल के रिचार्ज प्लान की कीमत और फायदे
-एयरटेल के पास भी 1 साल के 2 रिचार्ज प्लान हैं। इनमें पहला है 1498 रुपये वाला रिचार्ज प्लान। इसमें 365 दिन की वैलेडिटी मिलती है। इसमें पूरे साल में केवल 24 जीबी डेटा मिलेगा।
-इसके अलावा दूसरा रिचार्ज प्लान है 2398 रुपये वाला। इसमें 365 दिनों तक डेली 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है।
जानें वोडाफोन के 1 साल के रिचार्ज प्लान की कीमत और फायदे
-वोडाफोन के पास भी एक साल के 2 रिचार्ज प्लान हैं। इसमें से पहला है1499 रुपये वाला। इसमें 365 दिन की वैलेडिटी मिलती है। इस रिचार्ज प्लान में पूरे साल में 24 जीबी डेटा दिया जा जाता है।
-इसके अलावा दूसरे रिचार्ज प्लान में 2399 रुपये में 365 दिनों की वैलेडिटी मिलती है। वहीं डेली 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications