नई दिल्ली। अगर घर लेना है तो महिलाओं के नाम से लें, क्योंकि इनके नाम पर होम लोन सस्ते में लिया जा सकता है। देश में कई बैंक और वित्तीय संस्थान महिलाओं को सस्ता आवास ऋण देते हैं। होम लोन क्योंकि लम्बे समय के लिए होते हैं, ऐसे में आधा या पौन फीसदी की ब्याज में कमी पूरे लोन पर काफी असर डालती है और फायदा कराती है। महिला चाहे ग्रहणी हो या नौकरीपेशा या सेल्फ इंप्लाइड, वह इस सस्ते होम लोन का फायदा उठा सकती है। हालांकि ब्याज दर में छूट के लिए ऐसे लोन में पहला नाम महिला का होना जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर कम ब्याज दर का फायदा नहीं मिलेगा।
एसबीआई में कितनी छूट
एसबीआई इस वक्त 30 लाख रुपये का लोन 8.20 फीसदी की दर से दे रहा है। वहीं 30 लाख रुपये से लेकर 75 लाख रुपये तक का लोन 8.45 फीसदी की दर से दे रहा है। इसके अलावा अगर लोन अमाउंट 75 लाख रुपये से ज्यादा का है, तो ब्याज दर 8.55 फीसदी है। लेकिन अगर महिलाएं यह होम लोन लें तो उनको 0.05 फीसदी की छूट मिलती है।
एचडीएफसी बैंक में कितना फायदा
वहीं एचडीएफसी बैंक में एडजस्टेबल रेट होम लोन (एआरएचएल) कैटेगरी में नौकरीपेशा महिलाओं के लिए 8.35 से 9.20 फीसदी पर लोन दे रहा है। इसके अलावा अगर महिला सेल्फ इंप्लॉइड है तो उसके लिए ब्याज दर 8.50 से 9.40 फीसदी सालाना तक है। वहीं अन्य लोगों के लिए होम लोन ब्याज दर एआरएचएल के मामले में सैलरीड क्लास कैटेगरी के लिए 8.40 से 9.25 फीसदी सालाना तक है। इसके अलावा सेल्फ इंप्लॉइड के मामले में 8.55 फीसदी 9.45 फीसदी सालाना तक है।
पंजाब नेशनल बैंक में कितना फायदा
पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) में फ्लोटिंग रेट्स के मामले में महिलाओं के लिए होम लोन ब्याज दर 7.95 से 8.30 फीसदी तक है। वहीं अन्य लोगों के लिए यह लोन 8.10 से 8.45 फीसदी पर है। पीएनबी मैक्स सेवर होम लोन स्कीम में महिलाओं के लिए ब्याज दर (फ्लोटिंग) 8.20 से 8.55 फीसदी है। जबकि अन्य लोगों के लिए इस स्कीम में ब्याज दर 8.35 से 8.70 फीसदी सालाना तक है। इसके अलावा पीएनबी की फिक्स्ड रेट होम लोन की दर महिलाओं के लिए 8.85 से 8.90 फीसदी तक है। जबकि अन्य लोगों के लिए ब्याज दर 8.90 से 8.95 फीसदी सालाना तक है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications