नई दिल्ली। अगर आप थोड़ा समझदार हैं, तो सुबह पैसा निवेश करके शाम तक मुनाफा कमा सकते हैं। यह ऐसा तरीका है कि आप घर बैठे आराम से कमाई शुरू कर सकते हैं। आप जितना पैसा सुबह निवेश करेंगे, शाम तक उसी के हिसाब से कमाई होगी। अगर आप कमाई का तरीका जानना चाहते हैं, तो पूरी जानकारी यहां से ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर यह भी जाना जा सकता है कि शुरुआत कितनों पैसों के साथ यह निवेश शुरू किया जा सकता है।
शेयर बाजार में डे-ट्रेडिंग
शेयर बाजार में एक ही दिन में शेयर खरीदने और बेचने को डे-ट्रेडिंग कहते हैं। शेयर खरीदने और बेचने का यह एक तरीका है, जिसे डे-ट्रेडिंग कहा जाता है। इस तरीके में दिन में पहले शेयर खरीद सकते हैं और शाम को शेयर बाजार बंद होने के पहले इसे बेच कर मुनाफा कमाया सकते हैं। इसके अलावा इस डे ट्रेडिंग में यह भी सुविधा होती है कि आप पहले ही किसी शेयर बेच दें, और शाम को शेयर बाजार बंद होने के पहले उतने ही शेयर खरीद लें। इस शेयर बेचने और खरीदने के बीच का अंतर को मुनाफा कहा जाता है।
कैसे शुरू करें डे-ट्रेडिंग
शेयर बाजार में अगर आप पहले से ही शेयरों की खरीद और बिक्री कर रहे हैं, तो आपका डीमैट अकाउंट होगा ही। वहीं अगर आप शेयर बाजार में काम शुरू करना चाहते हैं, तो आपको किसी भी शेयर ब्रोकर के यहां डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाना होगा। आजकल आधार नंबर की मदद से यह अकाउंट कुछ ही देर में खुल जाता है। इसके लिए आपके पास आधार, पैन, बैंक अकाउंट डिटेल जैसे दस्तावेज होने चाहिए। एक बार आपका डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट खुल गया, तो आप फिर डे_ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं।
कैसे की जाती है डे-ट्रेडिंग
डे-ट्रेडिंग करने के लिए ब्रोकर कंपनियां निवेशकों को टिप्स उपलब्ध कराती हैं। यह बताती हैं कि किस रेट पर कौन सा शेयर खरीदें और किस रेट पर बेच दें। अगर आप चाहें तो अपनी ब्रोकरेज कंपनी को फॉलो कर मुनाफा कमा सकते हैं। वहीं अगर आपके पास डे-ट्रेडिंग के लिए शेयर चुनने की क्षमता है, तो आप यह काम खुद भी कर सकते हैं।
जानें फायदे और नुकसान की बात
ब्रोकर कंपनियां जो टिप्स उपलब्ध कराती हैं, वह उनके जानकारों का अनुमान ही होता है। ऐसे में यह अनुमान गलत भी निकलते रहते हैं। इसलिए डे ट्रेडिंग की शुरुआत में कुछ समय तक ब्रोकर कंपनियों के टिप्स को सिर्फ फॉलो ही करना चाहिए। एक बार कुछ अनुभव हो जाए, तब डे ट्रेडिंग की शुरुआत करनती चाहिए। वहीं अगर आपके पास शेयरों की अच्छी समझ है, तो आप सीधे भी डे ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं।
डे-ट्रेडर बरतें ये सावधानियां
डे ट्रेडिंग में कुछ सावधानियां रखना जरूरी है। हरदम डे ट्रेडिंग ऐसी कंपनियों के शेयर में ही करें, जो बड़ी कंपनियां हों। इसका एक फायदा यह होता है कि इनमें नुकसान का चांस बहुत ही कम हो जाता है। क्योंकि अगर आप को लगता है कि आज आपका अनुमान सही नहीं निकला है, तो यह शेयर कुछ दिन बाद भी फायदा दे सकते हैं।
कितने पैसों की होती है जरूरत
आमतौर पर आपके पास जिस शेयर को खरीदने या बेचने की कोशिश कर रहे हैं उसकी वैल्यू का करीब 25 फीसदी पैसा आपके पास होना चाहिए। अगर आप किसी दिन किसी कंपनी के 20,000 रुपये शेयर खरीदते हैं, तो आपके ट्रेडिंग अकाउंट में करीब 5000 रुपये तक होना चाहिए। शाम को जब आप अपना खरीदा हुआ शेयर बेच देंगे, तो ट्रेडिंग अकाउंट में यह आपका फायदा दर्ज हो जाएगा। यह पैसा टी+2 के हिसाब से तीसरे दिन आपका हो जाता है। टी+2 का मतलब होता है कि जिस दिन ट्रेडिंग की उसके 2 कारोबारी दिनों के बाद। अगर रोज आपको फायदा होता है, तीसरे दिन के बाद रोज आपके खाते में यह फायदा जुड़ता जाएगा। आप चाहें तो इस पैसे का इस्तेमाल अपनी डे-ट्रेडिंग बढ़ाने में कर सकते हैं, या जरूरत पड़े तो बैंक खाते में यह पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications