नयी दिल्ली। एक झटके में करोड़ों रुपये कौन जीतना नहीं चाहेगा। ऐसा ही एक मौका सरकार दे रही है। खास बात ये है कि इसके लिए आपको बस एक आइडिया पेश करना है। दूरसंचार विभाग ने सरकार, शिक्षाविदों और इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर 5जी हैकाथॉन नाम से एक प्रोग्राम लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य भारत के केंद्रित अत्याधुनिक विचारों को शॉर्टलिस्ट करना और उन्हें 5जी उत्पादों और सॉल्यूशंस में बदलना है। हैकाथॉन शुक्रवार 21 फरवरी से शुरू होने वाले तीन चरणों में होगा। इस कार्यक्रम का समापन इसी साल 16 अक्टूबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में एक भव्य समारोह में होगा। विभिन्न चरणों के विजेताओं के बीच 2.5 करोड़ रुपये की कुल पुरस्कार राशि बांटी जायेगी। तो अगर आप भी करोड़ों रुपये जीतना चाहते हैं तो सरकार तक अपना आइडिया पहुँचाइये।
कौन-कौन हैं आयोजन में शामिल
हैकाथॉन का आयोजन कई संस्थान मिल कर रहे हैं, जिनमें नीति आयोग, एमएसएमई मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रद्योगिकी मंत्रालय, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, सेंटर फॉर डेवेलपमेंट ऑफ टेलीटेलीमैटिक्स शामिल हैं। इस कार्यक्रम के तहत अत्याधुनिक विचारों को ढूंढ कर उसे 5जी उत्पादों और उसी के सॉल्यूशंस के लिए शॉर्टलिस्ट करना है। इस कार्यक्रम में जीतने वाले विजेताओं के पास दूरसंचार विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और बाकी बड़ी कंपनियों के सहयोग से एक 5जी एप्लीकेशन बनाकर तैयार करने का शानदार मौका होगा।
100 बेस्ट आइडिया चुने जायेंगे
इस प्रतियोगिता के अलग-अलग चरणों में मुख्य रूप से अत्याधुनिक विचारों को विभिन्न तरह से प्रस्तुत किया जायेगा। कॉम्पिटीशन में बेस्ट 100 आइडिया को सिलेक्ट किया जायेगा। इसमें उत्पादों का विकास, नेटवर्क परीक्षण पर 30 बेस्ट आइडिया पर काम किया जाएगा। बता दें कि भारत में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी जल्द हो सकती है। अब तक की सबसे बड़ी एयरवेव्स नीलामी में सरकार को 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिल सकती है। डिजिटल संचार आयोग (डीसीसी) ने मंजूरी दे दी है, जिससे मार्च-अप्रैल 2020 में स्पेक्ट्रम की बिक्री संभव है।
कई क्षेत्रों के लिए देने होंगे समाधान
4जी की तुलना में 5जी नेटवर्क स्पीड, डेटा और स्पेक्ट्रम एफिशिएंसी में कई गुना बेहतर होगा। 5जी की सबसे दिलचस्प और सुविधाजनक बात यह है कि आप अलग-अलग इकोनॉमिक्स सेक्टरों के लिए विभिन्न ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे। जहां तक हैकाथॉन का सवाल है तो इसमें हिस्सा लेने वालों को स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुधन, पर्यावरण, सार्वजनिक सुरक्षा के साथ-साथ आपदा प्रबंधन, उद्यम, स्मार्ट शहरों और इन्फ्रास्ट्रक्चर, साइबर सुरक्षा, बैंकिंग, फाइनेंस, बीमा, रसद और परिवहन सहित 10 श्रेणियों के लिए 5जी सॉल्यूशन पेश करने होंगे।
यह भी पढ़ें - जीएसटी लॉटरी : सरकार दे रही 1 करोड़ रुपये जीतने का मौका
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications