आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने प्रदेश सरकार की विद्या दीवेना योजना के तहत 41.59 करोड़ रुपये जारी किए। इस योजना से विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वाले 390 छात्रों को लाभ हुआ। इसके अलावा सीएम ने यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 106 सिविल सेवा उम्मीदवारों को जगन्नाना सिविल सेवा प्रोत्साहकम योजना के तहत 1.05 करोड़ रुपये भी वितरित किए।

ताडेपल्ली में अपने कैंप कार्यालय में ये धनराशि वितरित करने के बाद सीएम जगन ने कहा सरकार विदेशी शिक्षा के इच्छुक छात्र-छात्राओं के माता-पिता को कर्ज के जाल में फंसने से रोकने के लिए विदेशी विद्या दीवेना लागू की है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सिविल सेवा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए प्रोत्साहन राशि पहली बार जारी किया गया है। सीएम जगन प्रदेश सरकार के दोनों कार्यक्रमों को अद्वितीय बताया क्योंकि लाभार्थियों और उनके माता-पिता को आश्वस्त करते हैं कि सरकार उनके सपनों को पूरा करने में उनका समर्थन करेगी।
सीए जगन ने कहा इस बार अमेरिका के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रवेश पाने वाले 51 छात्रों की फीस के लिए 9.5 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति की है। सीएम ने बताया विदेश में पढ़ने वाले 408 छात्रों पर 107 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
बता दें आंध्र प्रदेश सरकार विद्या दीवेना योजना के तहत अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), पिछड़ा वर्ग (बीसी), आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) और अल्पसंख्यकों से संबंधित छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना का लाभ उन परिवारों के बच्चों को दिया जा रहा है जिनकी वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम है।
सीएम जगन ने कहा आंध्र प्रदेश की पिछले टीडीपी शासन में वर्ष 2016-17 के लिए 318 करोड़ रुपये का बकाया न देकर 3,326 छात्रों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए, जगन ने बताया कि उनकी सरकार इस योजना को ईमानदारी से लागू कर रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications