Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को बहु-खेल प्रतियोगिता 'अदुदम आंध्र' की शुरुआत की। खेल को जिले में जमीनी स्तर से राज्य स्तर तक आयोजित किया जाएगा।
यह खेल आज यानी मंगलवार से शुरू होकर 47 दिनों तक चलेगा। 10 फरवरी को इस खेल का समापन होगा। गंटूर जिले के नल्लापाडु गांव में इस खेल का आयोजन हो रहा है। यह क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और अन्य खेलों में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित और पहचानेगी।

सीएम जगन मोहन रेड्डी ने एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि खेल का यह महाकुंभ मील का पत्थर साबित होगा। आज से 10 फरवरी तक चलने वाले खेल में कई प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी। 47 दिनों तक खेल का महाकुंभ चलेगा। यह पूरे गांवों में उत्सव जैसे माहौल में होगा। यह कार्यक्रम इतिहास में एक ऐसी गतिविधि के रूप में रहेगा, जिसमें हर कोई भाग ले सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल में उत्साही लोगों को शामिल करने के अलावा राज्य सरकार लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ करना चाहती है। इसके साथ ही खिलाड़ियों की प्रतिभा की भी पहचान हो जाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गांवों से खेल प्रतिभा को अक्सर उपेक्षित किया जाता है। लेकिन हम ऐसी प्रतिभा को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए निखारेंगे।
सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि क्रिकेट के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आईपीएल टीम और आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) सहयोगी होंगे। जबकि बैडमिंटन के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के श्रीकांत और पीवी सिंधु होंगे।
जगन मोहन रेड्डी के अनुसार 'अदुदम आंध्र' स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और प्रतिभा की पहचान करने के लिए एक वार्षिक कार्यक्रम होगा।
यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री जगन ने 'विदेशी विद्या' के तहत 41.59 करोड़ की सहायता वितरित की
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications