ओडिशा के कटक रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव पहुंचे। वह यहां पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल को देखने के लिए पहुंचे, जहां पर मनियाबांधा के उत्पादों की बिक्री की जाती है। वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्कीम के तहत तकरीबन 1000 से अधिक स्टॉल रेलवे स्टेशनों पर लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर इस योजना की शुरुआत की गई है। देशभर में रेलवे स्टेशनों के इन स्टॉल पर मुख्य रूप से स्थानीय उत्पादों की बिक्री की जाती है।
स्टॉल का दौरा करने के दौरान रेलवे मंत्री ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल उन कारीगरों और शिल्पकारों के लिए मंच के रूप में काम करते हैं, जो प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी हैं। ये स्टॉल विश्वकर्मा समुदाय से संबंधित कारीगरों और शिल्पकारों के समर्थन और उत्थान के लिए शुरू किए गए हैं।

केंद्र सरकार की पहल पर इसकी शुरुआत की गई है। रेल मंत्री ने कहा कि पिछले हफ्ते मैंने कटक नियाबांधा गांव का दौरा किया था। इस दौरान बुनकरों ने अपने उत्पादों की बिक्री के लिए शहर के रेलवे स्टेशन पर स्टॉल की मांग की थी। उनकी इस मांग को एक हफ्ते के भीतर पूरा कर दिया गया। अब यहां 5000 से अधिक बुनकरों वाले मनियाबांधा हैंडलूम क्लस्टर कंसोर्टियम को कटक रेलवे स्टेशन पर अपने उत्पाद को शोकेस करने और उसकी बिक्री करने का अवसर मिला है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications