अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ शहर के विकास और विस्तार के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार के योजनाएं राम नगरी में पर्यटन के विकास साथ रोजगार को भी बढ़ावा देने के लिए अहम मानी जा रही हैं। इस बीच चर्चा शहर के विकास को लेकर भी है, जिसमें नई टाउनशिप योजना प्राथमिकता पर है। दरअसल अयोध्या शहर के विस्तार के लिए जिले में 2200 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश करने की संभावना है।
रामनगरी की नई टाउनशिप योजना अयोध्या के विकास के मास्टर प्लान 2031 में शामिल है। उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक, मास्टर प्लान 2031 के अनुसार अयोध्या में अगले महीने राम मंदिर के उद्घाटन के बाद प्रतिदिन लगभग 3 लाख श्रद्धालुओं और पर्यटक पहु्चेंगे। ऐसे में शहर के विस्तार से जुड़े कई प्रोजेक्ट हैं। जिन्हें पूरा करने में अगले 10 वर्षों में 85,000 करोड़ से अधिक का धनराशि खर्च होगी।

यूपी सरकार के मुताबिक अयोध्या शहर के विस्तार की योजना में 1,200 एकड़ में फैली एक अलग नया टाउनशिप प्रोजेक्ट भी शामिल है। जिसे अगले पांच वर्षों में लगभग 2,200 करोड़ रुपए के निवेश के साथ विकसित किया जाना है।
शनिवार को अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी ने अयोध्या से 8 ट्रेनों की शुरुआत, एक भव्य रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इसके अलावा पीएम 22 जनवरी को दूसरा अयोध्या दौरा होने जा रहा है। जब वे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में शामिल होंगे।
प्रोजेक्ट के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीनफील्ड टाउनशिप की आधारशिला रखी। इसके लिए एडीए (अयोध्या विकास प्राधिकरण) ने 875 वर्ग किलोमीटर की बाउंड्री वाल करेगा। मास्टर प्लान के तहत अयोध्या के 133 वर्ग किलोमीटर के मास्टर नियोजित शहर क्षेत्र को भी शामिल किया गया है। इसमें 31.5 किलोमीटर का मुख्य शहर सम्मिलित है। आर्किटेक्ट और टाउनशिप प्लानर दीक्षु कुकरेजा की फर्म को अयोध्या का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने का जिम्मा दिया गया है। वे कहते हैं कि डिजाइन विजन में सभी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। इसमें 21वीं सदी के एक विश्वस्तरीय शहर की तमाम सुविधाएं भी शामिल होंगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications