Ayodhya Dham Junction: नववर्ष 2024 की शुरुआत और राम मंदिर के उद्घाटन से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनगरी अयोध्या को कई बड़ी सौगातें दी हैं। अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट, अयोध्या धाम जंक्शन के उद्घाटन के अलावा पीएम ने देश को 8 नई ट्रेनों की सौगात दी है। इस मौके पर अयोध्या धाम जंक्शन पर पीएम मोदी ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। स्टेशन भवन 'सभी के लिए सुलभ' और 'आईजीबीसी प्रमाणित ग्रीन स्टेशन भवन' होगा।
पीएम मोदी ने शनिवार को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से देश को 8 नई ट्रेनों की सौगात दी। अयोध्या धाम जंक्शन भारत का एक अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन बन गया है। स्टेशन के विकास का कार्य रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड (T) द्वारा किया गया है, जो रेल मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक उपक्रम है और नवरत्नों में से एक है।

रेलेव स्टेशन के नए स्ट्रक्चर के साथ जो बोर्ड लगाया गया है, उसमें नए स्टेशन को मौजूदा रेलवे स्टेशन का 'विस्तार भवन' बताया गया है। राइट्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नये स्टेशन भवन में कई आधुनिक सुविधाएं हैं जो यात्रियों को आमतौर पर हवाई अड्डे पर मिलती है। उन्होंने बताया लेकिन आगे के हिस्से का निर्माण शहर में बन रहे राम मंदिर पर आधारित है।
वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अयोध्या धाम रेलेव स्टेशन का रिन्युएशन 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन भवन लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा, पूजा की जरूरतों के लिए दुकानें, क्लॉक रूम, चाइल्ड केयर रूम, वेटिंग हॉल जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। स्टेशन भवन 'सभी के लिए सुलभ' और 'आईजीबीसी प्रमाणित ग्रीन स्टेशन भवन' है।
कैसा है अयोध्या धाम जंक्शन का लुक
अयोधा धाम जंक्शन दोनों कोनों में से प्रत्येक के शीर्ष पर एक 'शिखर' है जो नागर शैली के मंदिरों की तरह बना है। स्टेशन के अगले हिस्से में दो 'छतरी' बनी हैं। अयोध्या स्टेशन की नयी इमारत के सामने लगाए गए बिजली के खंभों के ऊपर धनुष-बाण की आकृति की बनाई गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications