अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश के लिए ना सिर्फ आस्था का केंद्र बनने जा रहा है बल्कि आने वाले समय में प्रदेश की अर्थव्यववस्था को नई बुलंदियों पर ले जाने का भी काम करेगा। जिस तरह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद यहां आने वाले समय में हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एक रिसर्च पेपर जारी किया गया है, जिसमे कहा गया है कि वर्ष 2024-45 में अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं से उत्तर प्रदेश को 5000 करोड़ रुपए तक का राजस्व हासिल हो सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने के मामले में अयोध्या सबसे अहम फैक्टर साबित हो सकता है। प्रदेश में इससे बढ़ने वाले टूरिज्म की वजह से इस साल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 4 लाख करोड़ रुपए तक का इजाफा हो सकता है। फॉरेन स्टॉक मार्केट रिसर्च फर्म जेफरीज की ओर से कहा गया है कि श्रद्धालुओं के मामले में अयोध्या वेटिकन सिटी और मक्का को भी पार कर जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार अयोध्या में हर वर्ष 5 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। अयोध्या ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत में पर्यटन का अहम केंद्र बनने जा रहा है।

आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन करने हर वर्ष 2.5 करोड़ श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे 1200 करोड़ का राजस्व इकट्ठा होता है। वहीं वैष्णो देवी में हर वर्ष 80 लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं जिससे हर वर्ष 500 करोड़ का राजस्व इकट्ठा होता है। आगरा का ताजमहल देखने के लिए हर वर्ष 70 लाख लोग पहुंचते हैं जिससे 100 करोड़ राजस्व प्राप्त होता है। दुनिया के दो सबसे बड़े श्रद्धा के केंद्र की बात करें तो मक्का में हर वर्ष 2 करोड़ श्रद्धालु पहुंचते है, जिससे 12 बिलियन डॉलर का राजस्व प्राप्त होता है। वहीं वेटिकन सिटी में हर वर्ष 90 लाख लोग पहुंचते हैं, इनसे 315 मिलियन डॉलर का राजस्व प्राप्त होता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications