दिल्ली सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य पर 40 प्रतिशत खर्च करती है, जबकि केंद्र सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य पर केवल 4 प्रतिशत खर्च कर रही है। ये बात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को किराड़ी में स्कूल फाउंडेशन के मौके पर कही।
किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में नए सरकारी स्कूलों की आधारशिला रखते हुए सीएम ने कहा कि हमें रोकने की चाहे कोई लाख कोशिश कर ले लेकिन दिल्ली में शिक्षा क्रांति की जो मशाल हमने जलाई है उसे हम कभी बुझने नहीं देंगे। सीएम ने केंद्र की बीजेपी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि केंद्र अगर दिल्ली में शिक्षा पर 4 प्रतिशत खर्च करता है, तो दिल्ली सरकार 40 प्रतिशत खर्च करती है।

सीएम ने दावा किया कि दिल्ली सरकार दिल्ली के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए काम करती रहेगी। कच्ची बस्ती के लोग हमेशा राजनीति का शिकार होते रहे हैं। सीएमने कहा कि सरकार कच्ची कॉलोनियों में 5000 सड़कें बना रही है। पिछले 75 साल में कच्ची कॉलोनी और केराई के लिए किसी पार्टी ने ऐसा नहीं किया था। जबकि राजनीतिक दलों के नेता हमेशा यहीं अपनी पार्टी की जीत के वोट मांगने आते रहे।
सीएम ने दावा किया कि दिल्ली सरकार दिल्ली के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए काम करती रहेगी। कच्ची बस्ती के लोग हमेशा राजनीति का शिकार होते रहे हैं। सीएमने कहा कि सरकार कच्ची कॉलोनियों में 5000 सड़कें बना रही है। पिछले 75 साल में कच्ची कॉलोनी और केराई के लिए किसी पार्टी ने ऐसा नहीं किया था। जबकि राजनीतिक दलों के नेता हमेशा यहीं अपनी पार्टी की जीत के वोट मांगने आते रहे।
मंच से सीएम ने कहा कि दिल्ली में कहीं भी स्कूल, अस्पताल का उद्घाटन करने जाते हैं तो यह दूसरी पार्टी वाले हमारी हाय हाय करने पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा, "मैं आपसे पूछना चाहता हूं आज तो पवित्र दिन है चार स्कूलों का उद्घाटन हो रहा है 10,000 बच्चों की शिक्षा का इंतजाम हो रहा है. आज तो कम से कम यह गंदी राजनीति मत करो।" सीएम ने आगे कहा, "केंद्र सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य पर केवल 4 प्रतिशत खर्च कर रही है जबकि दिल्ली सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य पर 40 प्रतिशत खर्च करती है।"
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications