Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अपने बलरामपुर प्रवास के दौरान जिले को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी। मंत्री नेताम ने मंगलवार को बलरामपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में जिला अस्पताल में मातृ एवं शिशु अस्पताल और 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भूमिपूजन किया। इसकी लागत लगभग 31 करोड़ 63 लाख रुपए है। यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे विशेष रूप से उपस्थित थी।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि यह स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तारीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके बन जाने से जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इन अस्पतालों में अच्छी व्यवस्था के साथ मेडिकल केयर मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिले वासियों को पहुँच संबंधी कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इसके पूर्ण हो जाने से लोगों को दूसरे स्थान पर इलाज के लिए जाना नहीं पड़ेगा। तत्काल जरूरत पड़ने पर अब बलरामपुर जिले में ही बड़े अस्पतालों जैसी सुविधा मिलेगी। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अनेक जनहितकारी कार्य स्वीकृत हो रहे हैं, मुख्यमंत्री के प्रयासों से स्वास्थ्य क्षेत्र में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ और मातृ एवं शिशु अस्पताल बनने जा रहा है इससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से निजात मिलेगी। उन्होंने इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़ें CG: रायपुर, कोरबा और कुनकुरी में शुरू होंगे मॉडल श्रम अन्न केन्द्र, श्रम मंत्री लखनलाल ने दी जानकारी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications