Chhattisgarh Opinion: छत्तीसगढ़ सरकार में भाजपा की सरकार बनते ही "मोदी की गारंटी" पूरा करने का काम शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि जिस तेजी से सीएम विष्णुदेव साय विधानसभा चुनाव से पूर्व किये गए वादों को पूरा करने में जुटे हैं,उससे जनता के बीच उनकी छवि भरोसेमंद मुखिया के तौर विकसित होने लगी है। बहरहाल भाजपा सरकार ने "मोदी की गारंटी: का तीसरा वादा सुशासन दिवस के मौके पर पूरा कर दिया है।

हाल ही में पूर्व सीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल के धान के बकाया बोनस के रूप में 3716 करोड़ रूपए की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किये है। सरकार के इस कदम के बाद प्रदेशभर के किसानों के चेहरे पर चमक पैदा हो गई है। सीएम साय का कहना है कि उनकी सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदेंगी,इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर समर्थन मूल्य में धान खरीदी की अवधि भी बढ़ाई जाएगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि मोदी की गारंटी के अंतर्गत हमने दो साल के बकाया बोनस के भुगतान का वायदा किया था और इसे पूरा कर दिया गया है। भाजपा की कथनी-करनी समान है। छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है। हमने शपथ लेने के अगले ही दिन कैबिनेट की बैठक में गरीबों के 18 लाख आवासों के निर्माण की मंजूरी दी। इससे उन लोगों को आवास मिल सकेगा ,जो पिछले पांच साल में आवास से वंचित रहे थे। पिछले पांच सालों में कुछ लोगों ने पीएम आवास की एक किश्त मिलने पर मकान का काम तो शुरू किया था, फिर दूसरी, तीसरी किश्त नहीं मिली तो कई बेघर रह गए, किसी ने कर्ज लेकर मकान बनवाया। हमने ऐसे बेघर लोगों की चिंता की है और उन्हें आवास देने का फैसला लिया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि मोदी की गारंटी के अंतर्गत जो भी वायदा हमने किया है। सभी वादे पांच साल के अंतर्गत पूरा करेंगे। हमने वायदा किया है कि जो विवाहित महिलाएं हैं उनके खाते में हर महीना एक हजार रुपए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत देंगे। इसके लिए भी हमने अनुपूरक बजट में प्रावधान कर दिया है। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैसकार्ड धारी परिवारों को पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने का भी काम करेंगे। भूमिहीन कृषि मजदूरों को एक साल में 10000 रुपए देने का काम करेंगे। विभिन्न विभागों के एक लाख खाली पदों को पूरी पारदर्शिता के साथ भरेंगे।
यह भी पढ़ें CM विष्णुदेव साय ने लिया बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को अगले 5 वर्ष तक मिलेगा मुफ्त चावल
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications