Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में हाल में सत्ता में काबिज हुई विष्णुदेव साय सरकार ने किसानों को फसल बीमा का आवेदन करने के लिए एक दिन का अतिरिक्त समय दिया है।

ज्ञात हो कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा का विकल्प उपलब्ध करवाया है। इसके लिए सभी प्रदेशों को Crop Insurance Scheme के तहत रबी खरीफ और जायद सीजन की फसलों का बीमा कराने की सहूलियत मिल रही है।
चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान रबी सीजन की फसलों का बीमा कराने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर निर्धारित की गई है।सरकार के इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए रबी सीजन की फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि अब 01 जनवरी 2024 हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के कृषकों को रबी सीजन की अपनी फसलों का बीमा कराने का आवेदन करने के लिए परामर्श जारी किया है. इस परामर्श में कहा गया है कि राज्य के किसान भाई बहन अब रबी सीजन की अपनी फसलों का बीमा कराने का आवेदन 01 जनवरी तक कर पाएंगे।
छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निर्देश पर कृषि विभाग ने पीएम फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी वर्ष 2023-24 के लिए फसलों का बीमा कराने की आखरी तिथि को एक दिन बढ़ाने का आदेश जारी किया है। मंत्री रामविचार नेताम ने अपने आदेश में कहा गया है कि फसल बीमा से जुड़ी इन दोनों योजनाओं के अंतर्गत रबी फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2023 निर्धारित थी, लेकिन 31 दिसंबर को रविवार होने की वजह से सार्वजनिक अवकाश है, इसलिए बीमा हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक दिन बढ़ाकर 01 जनवरी 2024 कर दिया गया है। .
यह भी पढ़ें OPINION: मोदी की गारंटी पूरा करने में जुटे CM विष्णुदेव साय, जनता में छत्तीसगढ़ सरकार पर बढ़ा विश्वास
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications