Chhattisgarh News: छ्त्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम देवरहट में पानी टंकी (उच्च स्तरीय जलागार) के निर्माण का काम तेजी से शुरू हो गया है। विगत दिनों एक कार्यक्रम में शामिल होने देवरहट पहुंचे उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव से ग्रामीणों ने पानी टंकी के निर्माण में लेट-लतीफी की शिकायत की थी।
अरुण साव ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यस्थल का निरीक्षण कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पानी टंकी का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के बाद विभाग ने तुरंत ही पानी टंकी का निर्माण पूर्ण करने तेजी से काम प्रारंभ कर दिया है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यस्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से कहा था कि जल जीवन मिशन शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण कार्य त्वरित गति से शुरू कर दिया गया है। इसका काम शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।
कार्यपालन अभियंता ने बताया कि देवरहट में हर घर तक शुद्ध और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लिए करीब एक करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से उच्च स्तरीय जलागार बनाया जा रहा है। इसके निर्माण से गांव के 437 परिवारों को स्वच्छ पेयजल का लाभ मिलेगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर तेजी से इसका निर्माण पूर्ण किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: युवा के सपनों को पंख और 5 साल में विकास की दिशा-दशा बदलने वाला बजट है, बोले CM विष्णु देव
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications