Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने के लिए समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह एक हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
महतारी वंदन योजना के तहत चयनित हितग्राही सुकांति सिंग भी उन चयनित लोगों में से है। जिन्हे 8 मार्च को योजना के तहत पहली किश्त मिलेगी। जगदलपुर जनपद के आडावाल निवासी सुकान्ति सिंग ने बताया कि सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना प्रारंभ करने घोषणा के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की कर्मचारियों से मुहल्ले में जानकारी दी जा रही थी। सूचना मिलने के बाद इलाके के सामुदायिक केंद्र में लगे शिविर में आवेदन की थी। आवेदन की जांच उपरांत उसका महतारी वंदन योजना के पात्र हितग्राही में नाम आया है। सुकांति ने बताया कि मिलने वाली राशि को संचित कर बेटियों की शिक्षा और परिवार की आवश्यकताओं के लिये उपयोग करूंगी। सुकान्ति दैनिक मजदूरी के रूप में काम कर परिवार को पाल रही है। उसने बताया कि परिवार में दो बेटी एक पुत्र है। पति का देहांत कुछ वर्ष पूर्व हो गया है।

More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications