RDA Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शासन ने गरीब परिवारों के लिए सस्ती आवास योजना शुरू की है। इसके तहत रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 5.50 लाख रुपये में गरीबों को पक्का मकान दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत 138 ईडब्ल्यूएस 2 बीएचके फ्लैट्स लाटरी के जरिये से आवंटित किए जाएंगे। इन फ्लैट्स का कारपेट एरिया 322 वर्गफीट है और मूल्य 5.45 लाख रुपये है। 19 जनवरी की शाम को मकानों के आवंटन के लिए लाटरी निकाली जाएगी।

रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने बताया कि रायपुर विकास प्राधिकरण की बेचीं जाने वाली सभी संपत्तियों के लिए कोई भी एजेंट, दलाल या ब्रोकर की नियुक्ति नहीं की गई है। संपत्तियों की जानकारी के लिए आरडीए दफ्तर की मार्केटिंग शाखा में संपर्क किया जा सकता है।
रायपुर के कौशल्या माता विहार में स्थित फ्लैट्स में यह योजना लागू होगी, जो धमतरी मुख्य मार्ग से केवल 500 मीटर की दूरी पर है। यह लोगों के लिए सुविधाजनक है। रायपुर विकास प्राधिकरण का कहना है कि वह सुरक्षित और साफ-सुथरे आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
बताया जा रहा है कि आरडीए की यह आवास योजना केवल उन लोगों के लिए है, जिनकी पारिवारिक सालाना आय तीन लाख रुपये तक है। साथ ही परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर पक्का मकान नहीं है, परिवार रायपुर नगर निगम सीमा का निवासी होना भी अनिवार्य है । आवेदनकर्ता का खुद का निवास नहीं होने की दशा में निवास के संबंध में शपथ पत्र या किरायेदारी अनुबंध प्रस्तुत करना होगा।
इस योजना में हिस्सा लेने के इच्छुक लोग 500 रुपये का भुगतान कर पंजीयन आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। वहीं 27 दिसंबर से 8 जनवरी तक पंजीकृत हो सकते हैं। रजिस्ट्रेशन राशि 20 हजार रुपये है, जो बैंकर्स चेक/डीडी के जरिये से मुख्य कार्यपालन अधिकरी रायपुर विकास प्राधिकरण के पक्ष में देय होगी । पंजीयन आवेदन और राशि 10 जनवरी तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पास जमा की जा सकती है।
यह भी पढ़ें OPINION: मोदी की गारंटी पूरा करने में जुटे CM विष्णुदेव साय, जनता में छत्तीसगढ़ सरकार पर बढ़ा विश्वास
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications