Chhattisgarh: उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन आज कोरबा के बुधवारी स्थित आदिवासी समाज के शक्तिपीठ के 14वें स्थापना समारोह में शामिल हुए। उन्होंने आदिवासी शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान परिसर में 45 लाख 84 हजार रुपए की लागत से निर्मित डोम का लोकार्पण भी किया गया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि यह आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है कि आज समाज की महिला देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर है। आदिवासी समाज के लिए यह भी गौरव की बात है कि उनके समाज से आने वाले विष्णु देव साय जो कि बहुत सीधे-सादे, सरल और सज्जन हैं, अपनी काबिलियत और परिश्रम के बल पर गांव के एक पंच से लेकर सांसद और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने। समाज को ऐसे महान विभूतियों से प्रेरणा मिलती है।
साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार आदिवासी समाज सहित सभी समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। सरकार का ध्येय है कि हर व्यक्ति के हाथ में काम हो, उन्हें रहने के लिए पक्का मकान मिले और योजनाओं के माध्यम से गरीब परिवार आर्थिक रूप से समृद्ध बने। सरकार द्वारा आदिवासी समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनका भविष्य गढ़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। सभी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। आदिवासी समाज अपनी मेहनत और परिश्रम से आगे बढ़ रहा है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में आने और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। उन्होंने प्रदेश में खुशहाली तथा सबके जीवन में खुशी और तरक्की के लिए कामना भी की है। उप मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठ स्थल पर डोम के लोकार्पण की सबको बधाई देते हुए कहा कि यह डोम समाज को एक साथ जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में कारगर साबित होगा।
कार्यक्रम में समाज के संरक्षक मोहन प्रधान ने समाज द्वारा युवाओं को नशापान से दूर रहने किए जा रहे प्रयास की जानकारी दी। विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत की अध्यक्ष शिवकला कंवर, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, ननकीराम कंवर और आदिवासी समाज के शिवनारायण सिंह कंवर सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण और आदिवासी समाज समाज के लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण कार्य का शुभारंभ
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications