ओडिशा के मुख्यंमत्री नवीन पटनायक उम्मीद जताई है कि पुलिस कमिश्नरेट नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना को पैदा करने के लिए आने वाली चुनौतियों का बखूबी सामना करेगी और देश के लिए एक मॉडल पेश करेगी। भुवनेश्वर और कटक पुलिस कमिश्नरेट को 16वें स्थापना दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि आपने हमेशा नागरिक केंद्रित और नागरिक अनुकूल पुलिसिंग पर जोर दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कई वर्षों से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के साथ हर कमजोर वर्ग के लोगों से जुड़ने का अभियान चलाया जाना चाहिए। शैक्षणिक संस्थानों में साइबर अपराध को लेकर जागरुकता फैलाने की पहल की गई है। जोकि काफी सराहनीय है।

मुख्यमंत्री ने युनिफाइड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और ई आबेदान ऐप को भी लॉन्च किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे संगठन और भी मजबूत होंगे और पुलिस अधिक से अधिक लोगों की मदद कर पाएगी। पिछले 16 साल के इस गौरवशाली सफर में कमिश्नरेट पुलिस का काफी विकास हुआ है।
नवीन पटनायक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा मेरी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस को समझदार और सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाकर पीड़ितों के बीच विश्वास पैदा करने की दिशा में काम करना चाहिए। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि कमिश्नरेट पुलिस ने पिछले साल सजा दर में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल करने में उत्कृष्ट काम किया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications