दिल्ली सरकार की वाहन नीति के तहत अगर आपके पास 10 साल पुराना डीजल या 15 साल पुराना पेट्रोल चार पहिया वाहन है तो लाभ हो सकता है। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग की ओर से प्रस्तावित स्क्रैप निति के प्रावधान के तहत पुरानी कार को स्कैप कराने के बाद दिल्ली में नई कार खरीदने वाले लोगों के लिए 50 हजार की छूट दी जाएगी। परिवहन विभाग द्वारा तैयार की गई ड्राफ्ट पॉलिसी पर जनता के विचार और सुझाव लिए जाएंगे।
दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक विभाग ने वाहनों को स्क्रैप करने पर नीति तैयार की है। यह सब्सिडी आपको नए वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में छूट के रूप में दी जाएगी। नई स्क्रैप पॉलिसी के तहत वाहन मालिकों को अपनी पुरानी कार या वाहन को स्क्रैप करने पर "सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट" मिलेगा, जिसके आधार पर नया वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में 50 हजार रुपये की छूट देने का प्रावधान किया गया है।

दरअसल, कोर्ट के आदेश पर दिल्ली सरकार ने वाहनों की स्क्रैपिंग पर एक पॉलिसी तैयार की है। इसमें कॉमर्शियल और प्राइवेट वाहनों पर छूट के लिए अलग-अलग स्लैब हैं। दिल्ली एनसीआर में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को चलने की अनुमति नहीं है।
क्या है छूट लेने का प्रोसेस?
सरकार के इस प्रस्ताव का उद्देश्य दिल्ली की सड़कों पर चलने वाले पुराने वाहनों की संख्या को कम करके पर्यावरण से जुड़े खतरों को कम करना है। हालांकि नई नीति अभी प्रस्तावित है, इसको लेकर अभी जनता से फीडबैक लिया जा रहा है। इस नीति का लाभ लेने की पहली शर्त दिल्ली के 15 साल पुराने वाहनों को स्क्रैप कराना होगा। जिसके बाद इसका प्रमाण प्रमाण पत्र दिया जाएगा। वाहन डीलर के बाद नए वाहन खरीदते वक्त यही प्रमाण पत्र देना। जिसके बाद नए वाहन पर 50 हजार के टैक्ट की छूट का लाभ मिल सकेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications