दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ स्कीम के तहत तीर्थाटन पर जाने वाले बुजुर्गों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाता है। ट्रेन में बुजुर्गों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है। बता दें कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार इस योजना के तहत दिल्ली के उन नागरिकों को मौका देती है, जो अपने खुद के पैसों से तीर्थ यात्रा करने में असमर्थ हैं। इस योजना के तहत सरकार यात्रा,भोजन, होटल आदि जैसे सभी खर्चों को वहन करेगी और सभी सुविधाएं सरकार द्वारा निःशुल्क प्रदान की जाती है।
दिल्ली में रहने वाला 60 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र का कोई भी निवासी स्थानीय विधायक से प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद इस योजना का लाभ उठा सकता है। प्रत्येक यात्री के साथ 21 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र का एक अटेंडेंट जा सकता है। अटेंडेंट का खर्च भी सरकार उठाती है। कोविड-19 महामारी के कारण तीर्थयात्रा योजना रोक दी गई थी, लेकिन अब यह फिर से शुरू हो चुकी है।

दिल्ली सरकार तीर्थ यात्रा का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के जरिए ही भरा जा सकता है। किसी को भी मैन्युअल आवेदन जमा नहीं करना होगा। दिल्ली सरकार तीर्थ यात्रा योजना के लिए, एसडीएम कार्यालय, तीर्थ विकास समिति के कार्यालय और विधायक कार्यालयों के काउंटर सुविधा काउंटर के रूप में काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 91वीं ट्रेन दिल्ली सरकार ने भेजी है। ये ट्रेन इस हफ्ते बुजुर्गों को लेकर द्वारकाधीश के लिए रवाना हुई। तीर्थाटन के लिए रवाना होते वक्त सीएम को अपने नजदीक पाकर बुजुर्ग गदगद हुए। उन्होंने सीएम केजरीवाल को दिल से आशीर्वाद दिया। इस मौके पर त्यागराज स्टेडियम में सीएम अरविंद केजरीवाल यात्रा टिकट सौंपने सीएम केजरीवाल बुजुर्गों के बीच पहुंचे। इस मौके पर बुजुर्गों अपने बीच सीएम को पाकर गदगद हो गए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications