दिल्ली सरकार ने शिक्षा में सुधार के साथ युवाओं के लिए करियर तलाशने में आसानी हो, इसके लिए भी कदम उठाए हैं। बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम के तहत पिछले कुछ वर्षों के भीतर बेहतर शिक्षा के साथ युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। दरअसल, केजरीवाल सरकार 11 और कक्षा 12 के छात्रों में शिक्षा के साथ व्यावसायिक सोच विकसित करने के गुर सिखाने लिए सरकार स्कूलों में खास कार्यक्रम लागू किया है, जिसके तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
दिल्ली सरकार की बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम (Business Blasters program) का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए दिल्ली सरकार की ओर से कई स्कूलों में बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम लागू किया गया है। सरकार इसके जरिए नए आइडियाज और इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है। सरकार ये प्रयास यंग एंटरपेन्योर तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना की मानें तो दिल्ली के स्कूलों में एंटरप्रोन्योरशिप माइंडसेट करिकुलम के जरिए छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने की बेहतर सीख मिल रही है। केवल 2,000 रुपये की सीडमनी स्टूडेंट्स को एक बड़े स्टार्टअप्स तैयार करने के लिए प्रेरित कर रही है।
दिल्ली में बिजनेस ब्लास्टर्स की 50 हजार से ज्यादा टीमें
शिक्षा मंत्री आतिशी के मुताबिक जिस उम्र में बच्चे आईआईटी में पढ़ने का सपना देखते हैं उस उम्र में बिजनेस ब्लास्टर्स के आत्मविश्वास के जरिए हमारे स्कूलों के बच्चे आईआईटी से निकले युवाओं को नौकरी देने की बात कर रहे हैं। मंत्री ने मुताबिक सरकार का मानना है कि युवाओं में इसी तरह का विश्वास देश को आगे लेकर जायेगा और देश की आर्थिक तरक्की में अहम भूमिका अदा करेगा। सरकार ने बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम को सरकारी स्कूलों में व्यापक रूप से शुरू किया है। सरकार की मानें तो अब तक दिल्ली भर के स्कूलों में बिजनेस ब्लास्टर्स की कुल 50,000 से ज्यादा टीमें बनाई जा चुकी हैं।
क्या है बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम
"उद्यमिता मानसिकता पाठ्यक्रम/ एंटरप्रिनियोरशिप माइंडसेट करिकुलम" के तहत दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में लागू इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल स्तर पर युवा उद्यमियों को तैयार करना है। इसके तहत दिल्ली के 11वीं -12वीं क्लास के स्टूडेंट्स को उद्यम के प्रति प्रेरित किया जा रहा है, जिससे शिक्षा पूरी होने के बाद स्टूडेंट्स नौकरी के भटकना ना पड़े। प्रोग्राम के लिए दिल्ली के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। इसके अलावा प्रोग्राम के तहत सभी स्टूडेंट्स के बीच में जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराने का भी प्रावधान किया गया है।इस कार्यक्रम के तहत चयनित प्रत्येक छात्र को प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली सरकार 2000 रुपए सीड मनी देती है।
निवेशकों के साथ कार्निवाल का आयोजन
बिजनेस ब्लास्टर योजना के अनुसार, निवेशकों को कार्निवल/ समारोह में आमंत्रित किया जाता है। सभी स्टूडेंट्स अपने प्रोजेक्ट्स के स्कोप और निवेश की संभावनाओं पर अपना पक्ष रखते हैं। कार्यक्रम के तहत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को NSUT और DTU जैसे विश्वविद्यालयों के मानदंडों पर खरा उतरने पर नवाचार और निवेश के आधार पर बिना प्रवेश परीक्षा के BBA में सीधे प्रवेश दिया जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !



Click it and Unblock the Notifications