दिल्ली सरकार लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में विभागों रिक्त पड़े पदों के सापेक्ष भर्तियों का ऐलान कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली सरकार के विभागों में अनुबंध और आउटसोर्सिंग के पद पर कार्य कर रहे कर्मचारियों की जगह दिल्ली सरकार ने इन पदों पर स्थायी भर्ती करने की तैयारी कर ली है। सरकार ने ऐसे पदों को लेकर विभागों से जानकारी मांगी है।
दिल्ली सरकार ने सरकार ने सभी विभागों से ऐसे पदों की जानकारी मांगी है, जिनपर अनुबंध या आउटसोर्सिंग पर कर्मचारी काम कर रहे हैं। जिन विभागों को रिक्तियों से जुड़ा डेटा भेजने को कहा गया है, उनमें दिल्ली सरकार के सेवा विभाग की ओर से तकनीकी संस्थानों, विश्वविद्यालयों, बोर्डों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय और स्वायत्त निकाय शामिल है।

उम्मीद है कि जल्द ही रिक्त पड़े पदों का डेटा सरकार को मिल जाएगा। जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों पर स्थायी कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती की प्रक्रिया में वो भी आवेदन कर सकते हैं जो वर्तमान में जो कर्मचारी अस्थायी या अनुबंध पर विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे हैं।
इससे पहले पिछले डेढ़ साल में दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों और एजेंसियों में 22 हजार से अधिक स्थायी भर्तियां की गई हैं। दिल्ली सरकार के अधिकारियों के मुताबिक डीएसएसएसबी ने भर्ती प्रक्रिया जल्द संपन्न कराने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिसके तहत परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications