Delhi News: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पटपड़गंज में सर्वसुविधायुक्त स्कूल बिल्डिंग का निर्माण करवा रही है। राज्य की शिक्षा मंत्री आतिशी ने पीडब्ल्यूडी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ इसका निरीक्षण किया। पूर्वी विनोद नगर का यह नया स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जहां बच्चों के लिए स्मार्ट क्लासरूम, शानदार लैब, लाइब्रेरी, लिफ्ट समेत कई अन्य वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं मौजूद होंगी।

पटपड़गंज में स्कूल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। शिक्षा मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि, जल्द से जल्द बचे हुए निर्माण कार्य को पूर्ण किया जाए, ताकि नए सत्र में बच्चे अपने स्कूल की नए भवन में पढ़ सके।
शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र में बनकर तैयार हो रहा शानदार स्कूल हर बच्चे तक वर्ल्ड-क्लास शिक्षा पहुंचाएगा। हम अपने हर नए शानदार स्कूल के साथ विजन को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ते जा रहे है. आतिशी ने कहा कि इस स्कूल की शानदार बिल्डिंग केजरीवाल सरकार की गंभीरता और प्राथमिकता का उदाहरण है। उन्होंने आगे जोड़ा कहा कि जब मैंने इस स्कूल की ड्राइंग को देखा था, तो ऐसा लग रहा था कि मानो यह अमेरिका के किसी टॉप यूनिवर्सिटी की ईमारत हो।
शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि हमारे बच्चे सर्वश्रेष्ठ शिक्षा के हकदार हैं और उन्हें विश्व स्तरीय शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए इस शानदार स्कूल का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इस क्षेत्र के करीब 5000 बच्चों को एक शानदार शासकीय स्कूल बिल्डिंग मिलने जा रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications