Delhi Schools Admission 2024-25: दिल्ली सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए नर्सरी से पहली कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर शिक्षा निदेशालय ने सर्कुलर जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक अभिभावकों को आवेदन फॉर्म भरकर और संबंधित दस्तावेज को स्कूल में लगे ड्रॉप बॉक्स में डालना होगा। वहीं आवेदन में कमी होने पर उसकी सूचना 19 मार्च को नोटिस बोर्ड पर दी जाएगी। इन कमियों को दूर करने के लिए अभिभावक 19 और 20 मार्च को स्कूल में संपर्क कर सकेंगे।
एकेडमिक ईयर 2024-25 के लिए सर्वोदय विद्यालय में एडमिशन लेवल की कक्षाओं- नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में एडमिशन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी। शिक्षा निदेशालय की स्कूल शाखा ने आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर के मुताबिक, दिल्ली में रहने वाले बच्चे ही इस स्कूल में आवेदन करने के पात्र होंगे।

कैसे करें आवेदन?
प्रवेश स्तर की कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र। यानी नर्सरी/केजी/कक्षा 1 (जो भी शिक्षा निदेशालय, एनसीटी दिल्ली सरकार के सरकारी सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश स्तर की कक्षा है) सभी कार्य दिवसों पर 1 मार्च से 15 मार्च तक संबंधित स्कूल से प्राप्त की जा सकती है। शिक्षा विभाग ने सर्कुलर के साथ आवेदन पत्र भी जारी किया है, जिसे edudel.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। अभिभावक 1 से 15 मार्च के बीच सभी कार्य दिवसों पर सुबह और सामान्य पाली वाले स्कूलों में सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक और शाम की पाली वाले स्कूलों में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। जरूरी डाक्यूमेंट के साथ आवेदन पत्र स्कूल में उपलब्ध ड्रॉप बॉक्स में जमा कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
बोर्ड किसी भी कमी के साथ आवेदकों की लिस्ट 19 मार्च को स्कूल के नोटिस बोर्ड पर पब्लिश करेगा। इसके बाद आवेदकों के अभिभावक 19 से 20 मार्च तक विद्यालय समय में विद्यालय आकर एप्लीकेशन फॉर्म की कमियों को दूर करा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications