दिल्ली सरकार नए साल में और कई बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत कर सकती है। लाजपत फ्लाईओवर के नीचे पायलट प्रोजेक्ट के बाद अब लोक निर्माण विभाग नारायणा फ्लाईओवर के नीचे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की योजना बनाई है। आम आदमी पार्टी विधायक दुर्गेश पाठक के मुताबिक स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में खेल सुविधाओं के साथ चेंजिंग रूम और लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक चीजें होंगी। यहां लाइिंग की पूरी व्यवस्था होगी। नाइट में मुकाबले हो सकेंगे।

लोक निर्माण विभाग ने दिल्ली में अपने सभी फ्लाईओवरों के नीचे खाली जमीन का उपयोग करने के लिए उनका सर्वेक्षण किया। स्थान की उपलब्धता के अनुसार खेल परिसर, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, सरकारी कार्यालय, ग्रीन जोन और इसी तरह की गतिविधियों की योजना बनाई जा रही है। पीडब्ल्यूडी ने सर्वेक्षण के दौरान कहा था कि विचार इस जगह को अतिक्रमण से बचाकर एक अच्छी व्यवस्था देना है। राजेंद्र नगर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा ने नारायमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कबड्डी कोर्ट का भी निर्माण किया जाएगा।
नारायणा फ्लाईओवर को लेकर अधिकारियों प्लान तैयार है। इस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी विभाग के मुताबिक दिल्ली में फ्लाईओवर के नीचे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एक अनोखा प्रयास है। जिसके तहत खेल सुविधाओं में सात बैडमिंटन कोर्ट, एक वॉलीबॉल कोर्ट और एक स्केटिंग कोर्ट शामिल होंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाजपत नगर फ्लाईओवर के नीचे की सुविधा अधूरी है और एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की तुलना में स्टोर रूम की तरह काम करती है। स्ट्रीटस्केपिंग परियोजना के हिस्से के रूप में, फ्लाईओवर के नीचे के एक हिस्से को कई रंगों से रंगा गया था और इस सुविधा में पूर्ण बैडमिंटन और स्क्वैश कोर्ट होने की उम्मीद है। वहीं विभाग की ओर दावा किया गया है कि जल्द इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !



Click it and Unblock the Notifications