Delhi Water Bill Settlement: दिल्ली सरकार दिल्लीवासियों के लिए पानी के बिलों की भुगतान में विसंगतियों को दूर करने के लिए खास बिल ला रही है। राष्ट्रीय राजधानी में वन-टाइम वॉटर बिल सेटलमेंट स्कीम चार महीने तक लागू रहेगी। इस दौरान योजना के तहत दिल्ली सरकार के साथ दिल्लीवासियों को भी फायदा होगा। अगले 10 दिनों के भीतर दिल्ली सरकार की कैबिनेट में इसे पास होने के लिए पेश किया जा सकता है।
दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और जल मंत्री आतिशी मार्लेना ने स्कीम को लेकर सवालों के जवाब में कई बड़ी बातें कही हैं। उन्होंने दिल्ली वन-टाइम वॉटर बिल सेटलमेंट स्कीम को लेकर दावा किया इस योजना के से दिल्लीवासियों के बड़ा लाभ होने वाला है।

किन्हें मिलेगा फायदा?
दिल्ली में जिन लोगों को किसी कारणवश लंबे समय से पानी के बिल का भुगतान नहीं हुआ है, उनका एरियर्स भी बढ़ गया है। एरियर समेत बिल में गड़बड़ी की बड़े पैमाने पर शिकायतें भी लंबित हैं। दिल्ली जल बोर्ड में ऐसे मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय में लाखों बिलों की पेंडेंसी है। इस प्रकार की जिन दिल्लीवासियों की समस्याएं हैं वे सभ इस विशेष स्कीम लागू करने की योजना बनाई है।
कितने लोगों को फायदा
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज के मुताबिक स्कीम के तहत कंस्यूमर्स के मीटर रीडिंग के आधार पर जो बिल जनरेट किया गया है, उसे ही सटीक बिलिंग माना जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 10.68 लाख लोगों के बिलों को लेकर विवाद है। इनमें से करीब 6.40 लाख उपभोक्ता हैं, जिनके वाटर बिल वन-टाइम सेटलमेंट स्कीम के लागू होने पर जीरो हो सकते हैं।
जल बोर्ड को मिलेगा 1400 करोड़ का राजस्व
दिल्ली में सबसे अधिक परेशानी लोगों को पानी के गड़बड़ बिलों को लेकर है। इस स्कीम के जरिए जल बोर्ड को करीब 1400 करोड़ रुपये रेवेन्यू भी मिलने वाला है। योजना पर मंजूरी के लिए इसे अगले 10 दिनों में कैबिनेट में लाया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications