दिल्ली में 350 नई बसों की शुरुआत पर यूएनईपी के पूर्व कार्यकारी निदेशक एरिक सोल्हेम बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ई- बसें संचालित करने के मामले में चीन के बाद दिल्ली दुनिया का दूसरा शहर बन चुका है।
यूएनईपी के पूर्व कार्यकारी निदेशक एरिक सोल्हेम ने दिल्ली में 350 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारी जनसंख्या के कारण भारत जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशील है। एरिक ने एक्स पर पोस्ट में लिखा,"दिल्ली ने कल 350 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। यह दिल्ली को चीन के बाहर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ई बस शहर बनाता है। ऑनलाइन सैंटियागो, चिली भी इलेक्ट्रिक बसों के मामले में आगे हैं।

एरिक ने आगे कहा, "दिल्ली सरकार का इरादा 2025 तक लगभग 8,000 इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का है, जो दिल्ली के कुल बेड़े का 80% होंगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत इस अद्भुत विकास के लिए एक मजबूत लीडर हैं...शाबाश दिल्ली! अन्य शहर भी अनुसरण करेंगे!"
बुधवार (15 फरवरी) को शुरू की गई 350 नई बसों में 300 बसें क्लस्टर व 50 बसें डीटीसी की हैं। इसमें 100 फीडर बसें भी शामिल हैं। नई 12 मीटर लंबाई वाली बस को 62.7 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करेगी। इन बसों से संचालन के बाद दिल्ली परिवहन सुविधाएं बेहतर होने के साथ प्रदूषण नियंत्रण को भी बढ़ावा मिलेगा।
राष्ट्रीय राजधानी में लगातार इलेक्ट्रिक बसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले साल सितंबर महीने में दिल्ली सरकार ने DTC के बेड़े में 400 इलेक्ट्रिक बसों को और जोड़ा था। इसके बाद दिल्ली के फ्लीट में कुल 800 इलेक्ट्रिक बसें हो चुकी थी।
वहीं दिल्ली सरकार ने दिसंबर 2025 तक 2,940 नई इलेक्ट्रिक बसों को क्लस्टर बेड़े में शामिल करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए हाल ही में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के मुताबिक राजधानी की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें लाने की तैयारी कर रही कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
FAME-2 स्कीम के तहत केंद्र सरकार दिल्ली में 1500 इलेक्ट्रिक बसों को डिप्लॉय करेगी। इसमें 921 इलेक्ट्रिक बसें फेम-2 सब्सिडी के तहत मिलेंगी, इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से 416.82 करोड़ की सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा बची 579 इलेक्ट्रिक बसों के लिए GNCTD, 262.04 करोड़ रुपए की सब्सिडी देगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications