दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार मंडियों के विकास पर खास ध्यान दे रही है। इस बार बजट में मंडियों के विकास के लिए बड़े बजट का आवंटन किया गया है। दिल्ली सरकार की ओर से मंडियों के विकास के लिए बजट की मंजूरी दे दी गई है।
विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में इसपर फैसला लिया गया। यह बैठक दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड और एपीएमसी के अधिकारियों के बीच हुई, जिसकी अध्यक्षता गोपाल राय ने की। बैठक के दौरान वित्त वर्ष 2024-25 में दिल्ली की मंडियों के विकास के लिए 544.80 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी गई है।

गोपाल राय ने बोर्ड द्वारा बजट को पास करने की जानकारी देते हुए कहा कि इस बजट में तकरीबन 225.96 करोड़ रुपए एपीएमसी आजादपुर, 20.07 करोड़ रुपए फल-सब्जी मार्केट गाजीपुर, 21.27 करोड़ रुपए एफपी एंड ईएमसी गाजीपुर, 8.63 करोड़ रुपए फूल मंडी गाजीपुर, 21.77 करोड़ रुपए एपीएमसी केशोपुर, 5.36 करोड़ रुपए एपीएमसी नजफगढ़, 210 करोड़ रुपए डीएएएमबी के लिए और 31.36 करोड़ रुपए एपीएमसी नरेला के लिए आवंटित किए गए हैं।
इसके साथ ही टिकरी खामपुर थोक मंडी के निर्माण और पोल्ट्री मार्केट गाजीपुर का भी विकास किया जाएगा। इस वर्ष 70 करोड़ रुपए की लागत से मुर्गा मंडी गाजीपुर का नवीनीकरण किया जाएगा। फूल मंडी गाजीपुर का विकास 40.75 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। प्रदेश सरकार किसानों के हित और मंडियों को बेहतर करने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। हम किसानों के तरक्की को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications