उत्तर प्रदेश रोडवेज की 12 बसें राजस्थान में खायू श्याम मंदिर की यात्रा कराएंगी। जिस तरह से लगातार खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है उसे देखते हुए प्रदेश के परिवहन विभाग ने यह फैसला लिया है।
श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने इस रूट पर और बसों को संचालन का परमिट देने का फैसला लिया है। इसके लिए राज्य परिवहन प्राधिकरण में आवेदन कर दिया गया है।

आरटीए की बैठक में इस रूट पर बसों की संख्या को बढ़ाने के फैसले पर मुहर लगेगी। परमिट मिलने के बाद एक हफ्ते के भीतर ही इन बसों का इस रूट पर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि मार्च माह तक खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए इन अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
बता दें कि बरेली से खाटू श्याम मंदिर की दूरी तकरीबन 700 मीटर है। यहां से सीधी बस सेवा नहीं है, जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को टैक्सी या फिर प्राइवेट कार लेना पड़ता है। इसी को देखते हुए परिवहन विभाग ने श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए बस सेवा की शुरुआत करने का फैसला लिया है। बरेली और रुहेलखंड से चार-चार और बदायूं-पीलीभीत से 2-2 बसों के संचालन की फिलहाल योजना बनाई गई है।
बरेली के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि खाटू श्याम के लिए बरेली, पीलीभीत से बसों के संचालन का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, एसटीए की बैठक में इसपर मुहर लगने के बाद एक हफ्ते के भीतर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications