दिल्ली नगर निगम प्रशासन राष्ट्रीय राजधानी के गली मोहल्लों में स्वच्छता पर विशेष फोकस कर रही है। मंगलवार (13 फरवरी) को दिल्ली की मेयर शैली ओबेराय ने रोहिणी और नजफगढ़ जोन में एमसीडी के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान दिल्ली में स्वच्छता और अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान मेयर ने एमसीडी के कचर प्रबंधन प्लान पर भी चर्चा की।
बैठक को लेकर एक्स पर मेयर डॉ. शैली ओबेराय ने एक पोस्ट में लिखा, "नेता सदन मुकेश गोयल और नगर निगम के आला अफसरों के साथ रोहिणी जोन के वार्ड से जुड़े मुद्दों पर समीक्षा बैठक की गई। इसके बाद नजफगढ़ जोन से संबंधित मुद्दों पर एक बैठक की गई।"

महापौर ने बताया एमसीडी का प्लान
मेयर ने कहा कि दिल्ली सेंट्रल हो या बोर्डरिंग इलाके, कोई भी कोना आप शासित नगर निगम सरकार के कार्य से नहीं छूटेगा। महापौर ने आगे लिखा, "मुझे उम्मीद है कि हम दिल्ली के कोने कोने में साफ़ और सुंदर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सपने को साकार कर पाएंगे। एमसीडी के प्रयासों का उद्देश्य दिल्ली में लैंडफिल को कम करना और कोने-कोने से मलबा और कूड़ा हटाना है। मलबे को सी एंड डी प्लांट में डिस्पोज किया जाएगा, जिसे रिसाइकिल करके ईंटे और टाइल्स बनाए जा सकेंगे। मेयर ने कहा कि ठोस कचरे को एनर्जी प्लांट्स में डिस्पोज किया जाएगा, जिससे बिजली बनाई जाएगी।
बैठक के दौरान एमसीडी नोडल अधिकारियों, एमसीडी कमिश्नर और एजेंसियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। एमसीडी की मेयर डॉ. शैली ओबेराय ने कहा कि एमसीडी अधिकारी और एजेंसियों के कचरा प्रबंधन में लापरवाही सामने पर सख्त एक्शन लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications